house keys: बॉम्बे डाइंग और श्रीनिवास के मिल मजदूरों को मिली घर की चाभियां

Wed, Dec 20 , 2023, 07:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अब तक 1470 मजदूरों को मिले घर
मुंबई।
म्हाडा मुंबई बोर्ड द्वारा वर्ष 2020 में  बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing) और श्रीनिवास मिल (Srinivas Mill) में काम करने वाले मजदूरों को घर देने के लिए निकाली गई लॉटरी (lottery) में पात्र मजदूरों को घर देने की प्रक्रिया पहले से शुरू है।  म्हाडा अब इन मिलो में काम करने वाले मजदूरों को चरण पद्धति में मजदूरों की पात्रता निश्चित कर उन्हें घर उपलब्ध करा रही है। बुधवार को आठवे चरण में 160 पात्र मजदूरों को उनके घर की चाभियाँ दी गई. घर की चाभी पाने के बाद मजदूरों के चेहरे पर ख़ुशी देखने लायक थी।  

मजदूरों को घर की चाभियाँ देने के लिए  महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) और मिल वर्कर्स हाउस कंट्रोल कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से बांद्रा पूर्व में म्हाडा मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।मिल वर्कर्स हाउस कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष और विधायक  सुनील राणे, विधाय कालिदास कोलंबकर, उप मुख्य अधिकारी योगेश महाजन एवं अन्य की उपस्थित मे मजदूरों को चाभियाँ दी गई।  इस दौरान विधायक  सुनील राणे ने कहा कि   वर्ष 2020 में मिल मजदूरों  के घरो को लेकर निकाली गई लॉटरी में सफल रहे और फ्लैट की बिक्री कीमत, स्टांप ड्यूटी का भुगतान करने वाले 1470 मिल  मजदूरों को म्हाडा अब तक  आठ चरणों में घर की चाबियां आवंटित कर चुकी हैं।  विधायक  सुनील राणे ने कहा मुंबई की 58 मिलो में काम कर चुके और अभी  पाने की आस लगाए बैठे मजदूरों की पात्रता निश्चित करने का काम जोरो पर होने की जानकारी देते हुए कहा की मिल में काम किए और घर पाने के लिए पात्र मजदूरों को घर दिलाने तक वह शांत नहीं बैठेंगे। बता दे कि कुल 1,50,484 मिल मजदूरों  और उनके उत्तराधिकारियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक समयबद्ध विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान के प्रति मिल मजदूर और उनके  उत्तराधिकारियों की बढ़ती प्रतिक्रिया को देखते हुए अब पात्रता निश्चित करने के लिए मजदूरों को दी गई समय सीमा  14 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।  उन्होंने  मिल मजदूरों और उनके उत्तराधिकारियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया  है। सुनील राणे ने कहा मजदूर को मुंबई न आना पड़े इसके लिए वेबसाइट www.millworkereligibility.mhada.gov.in पर निःशुल्क उपलब्ध है और मिल वर्कर्स एलिजिबिलिटी नाम से एक ऐप गूगल ड्राइव प्ले स्टोर और एंड्रॉइड वर्जन मोबाइल में आईओएस वर्जन ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है।मजदूर अपने घर से अपने फार्म बाहर सकते है उन्हें म्हाडा आने की जरूरत नहीं है इसके बावजूद 

मजदूर को फार्म भरने में अटकलीफो का सामना न करना पड़े इसके  लिए ऑफ़लाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।   बांद्रा पूर्व  समाज मंदिर हॉल में  फार्म भरा जा रहा है।  बोर्ड ने सूचित किया है कि जिन मिल मजदूरों और उत्तराधिकारियों ने पहले ऑफलाइन या ऑनलाइन दस्तावेज़ जमा किए हैं, उन्हें नए दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता नहीं है। पिछले तीन माह से चल रहे इस विशेष अभियान में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन में अब तक कुल 95,812 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 72,041 आवेदकों की पात्रता निश्चित हो चुकी है तथा शेष आवेदनों की जांच कर पात्र/अपात्र निर्धारण की प्रक्रिया जारी है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups