Karwa Chauth 2023: दिख गया करवा चौथ का चांद, पूरा हुआ सुहागिनों का महापर्व

Wed, Nov 01 , 2023, 09:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देश भर में आज करवा चौथ (Karva Chauth) का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया. राजधानी दिल्ली (capital Delhi) सहित सभी राज्यों में महिलाओं को करवा चौथ का चांद दिख गया है. महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर पूजा की और इसके बाद पति की पूजा की. फिर सभी व्रती महिलाओं के पतियों ने उन्हें पानी और मिठाई खिलाकर व्रत पूरा किया. करवा चौथ पर सबसे पहले सभी महिलाओं ने पंचांग के मुताबिक शाम को 05:36 बजे से लेकर 06:54 बजे तक के शुभ मुहूर्त में पूजा की. इसके बाद अपनी घर की छत पर काफी इंतजार के बाद चांद दिखा. चांद निकलते ही सभी महिलाओं ने करवा चौथ के चांद की पूजा की.
बता दें कि सभी महिलाओं ने चंद्रोदय के समय एक लोटे में साफ जल भरा और उसमें दूध, अक्षत् और सफेद फूल मिलाया. फिर चंद्रमा को मन में ध्यान करके अर्घ्य देने के साथ मंत्र “गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते। गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥” मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दिया. फिर चंद्र देव को प्रणाम करके अपने पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना की.
करवा चौथ के मौके पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा का खास महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ पूजा के दौरान माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. लेकिन बिना चंद्रमा के दर्शन और जल अर्पित किए बिना यह व्रत पूर्ण नहीं होता है. इसके चलते करवा चौथ के दिन चांद का खास महत्व होता है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups