युवाओं को गुमराह करने के लिए माफी मांगने की मांग
महानगर संवाददाता
मुंबई। महाविकास आघाड़ी की सत्ता के दौरान ठेका पद्धति से भर्ती का निर्णय लेने वाले उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और उन्हें समर्थन देने वाले शरद पवार ने युवाओं को गुमराह किया है और इसके लिए उन्हें नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए। इस मांग को लेकर शनिवार को भाजपा ने राज्य भर में आंदोलन किया।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) लेकर सबूत पेश किए थे कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी पर रखने का पहला फैसला वर्ष 2003 में कांग्रेस-राकांपा सरकार के दौरान लिया गया था। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समय कॉन्ट्रैक्ट भर्ती का जीआर जारी किया गया था। उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि ठेका भर्ती का पाप उबाठा, कांग्रेस और शरद पवार की राकांपा ने किया है। फडणवीस ने भी चेतावनी दी थी कि अब उन्हें महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए, अगर उन्होंने नहीं मांगी तो हम उन्हें जनता के सामने बेनकाब कर देंगे। इसी के तहत प्रदेश भाजपा ने शनिवार को पूरे राज्य में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनसे माफी मांगने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर में आंदोलन में हिस्सा लिया। विधान परिषद के गट नेता विधायक प्रवीण दरेकर, मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय, शरद चिंतनकर, पूर्व विधायक अतुल शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडे, पूर्व मंत्री दिलीप कांबले, प्रदेश महासचिव मुरलीधर मोहोल सहित कई अन्य नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
मुंबई भाजपा का नाक घिसो आंदोलन
मुंबई भाजपा की तरफ से जगह-जगह महाविकास आघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के खिलाफ नाक घिसो आंदोलन किया गया। बांद्रा पश्चिम में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में आंदोलन किया गया।
घाटकोपर में सांसद मनोज कोटक की उपस्थिति में आंदोलन किया गया। मनीषा चौधरी के नेतृत्व में दहिसर में और पराग अलवणी के नेतृत्व में विले पार्ले में आंदोलन किया गया। इसके अलावा अमित साटम ने अंधेरी पश्चिम, राम कदम ने घाटकोपर में आंदोलन किया।
इसके अलावा दक्षिण मुंबई, ईशान्य मुंबई, गोरेगांव, उत्तर मुंबई में भाजपा के पूर्व नगरसेवकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करते हुए महाविकास आघाड़ी का विरोध किया।
दिंडोशी में भाजपा का आंदोलन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से दिंडोशी में शामवाडी मंदिर के पास,ओबेरॉय मॉल के सामने भाजपा उत्तर पश्चिम जिल्हा के नेतृत्व में माफीनामा विरोध प्रदर्शन किया गया। मविआ के ख़िलाफ़ और अपने पापों को दूसरों पर थोपने वाले महाविकास के खिलाफ विरोध दर्ज किया गया। इस अवसर पर विधायक राजहंस सिंह,विद्या ठाकूर, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष जयप्रकाश ठाकूर, मुंबई सचिव ज्ञानमूर्ती शर्मा, जिल्हाध्यक्ष संतोष मेढेकर, मंडल अध्यक्ष राजन सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व नगरसेवक और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद थे।
मीरा रोड में प्रर्दशन
मीरा रोड । इसी कड़ी में मिरा भाईंदर भाजपा की शहर इकाई ने जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा व पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने म.वि.आ.के खिलाफ मिरा रोड स्टेशन के पास शहीद मेजर कौस्तुभ राणे चौक के पास एकत्रित होकर जम कर नारे बाजी की।
नालासोपारा में प्रर्दशन
ठेका भर्ती में हुए घोटाले को लेकर 21 अक्टूबर को भाजपा की ओर से नालासोपारा पूर्व के तुलिंज पुलिस स्टेशन के सामने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आंदोलन किया गया। उपरोक्त आंदोलन भाजपा वसई विरार जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील के नेतृत्व में किया गया,जिसमें नालासोपारा विधानसभा चुनाव अधिकारी राजन नाईक,वसई विधानसभा चुनाव अधिकारी मनोज पाटील,भाजपा वरिष्ठ नेता अजित अस्थाना, मुजफ्फर घंसार,विनित तिवारी, शशि कांत दुबे ,देवराज सिंह,महिला पूर्व जिलाध्यक्ष प्रज्ञा पाटील समेत युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता व कई महिलाएं मौजूद थी।
भिवंडी भाजपा ने किया प्रर्दशन
चंद्रशेखर बावनकुले द्वारा दिये गये आदेश के बाद भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आन्दोलन करते हुए शरद पवार, उद्धव ठाकरे और पृथ्वीराज चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी तस्वीरों पर महिला पदाधिकारियों से चप्पल जूतों से बौछार कर तीव्र निषेध जाहिर किया। इस आन्दोलन में मुख्य रूप से भिवंडी शहर भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, भिवंडी पूर्व विधान सभा प्रमुख संतोष शेट्टी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 21 , 2023, 09:56 AM