बांद्रा सीवरेज प्रोजेक्ट में कटेंगे 150 पेड़ 542 दूसरे जगह हटाने होंगे

Sat, Oct 21 , 2023, 09:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। बांद्रा में सीवेज प्रोजेक्ट सेंटर (Sewage Project Center) के निर्माण में आड़े आने वाले साढ़े पांच सौ पेड़ों को हटाना होगा। प्रोजेक्ट में अड़चन पैदा करने वाले  कुल 542 पेड़ में 189 पेड़ों को काटना होगा जबकि  353 पेड़ों को दूसरे स्थान पर लगाना होगा। 
बता दे कि  प्रोजेक्ट के लिए पहले भी 547 पेड़ों को काटने का प्रस्ताव लाया गया था। उस दौरान  पेड़ों को बचाया जा सकता है या नहीं, इसका अध्ययन करने के लिए प्रस्ताव को रोक दिया गया था। मनपा  अब नया प्रस्ताव लेकर आई है। मनपा द्वारा अब लाए गए प्रस्ताव में काटे जाने वाले पेड़ों की संख्या 15 कम कर दी गई है। दूषित पानी पर प्रक्रिया करने के लिए मुंबई में 7 जगहों पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट  शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस परियोजना के तहत वर्ली, बांद्रा, धारावी, वर्सोवा, मलाड, भांडुप और घाटकोपर में यह प्रोजेक्ट शुरू होगा। बांद्रा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट केंद्र में 720 पेड़ हैं। इनमें 547 पेड़ों को पहले हटाने का प्रस्ताव लाया गया था जिसमे  204 पेड़ काटने पड़े और 343 पेड़ को दुसरे स्थान पर लगाया जाना था। इस प्रस्ताव को मई 2023 में मंजूरी के लिए मनपा के  वृक्ष प्राधिकरण को भेजा गया था। पर्यावरण विशेषज्ञों द्वारा  विरोध के बाद प्रशासन ने इस परियोजना की  समीक्षा करने का निर्णय लिया।  जिमसे पेड़ो को कैसे बचाया जाए  इस पर विचार करने का निर्देश दिया गया। इसी के तहत अब ठेकेदार ने वृक्ष प्राधिकरण को नया प्रस्ताव भेजा है। नए प्रस्ताव के मुताबिक इस काम के लिए कुल 542 पेड़ हटाने होंगे।  जिनमे 189 पेड़ों को काटना होगा और 353 पेड़ों को दूसरे स्थान पर  गाना होगा। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना विभिन्न कारणों से कई वर्षों से रुकी हुई थी। जगह की कमी, पर्यावरणीय मंजूरी, प्रस्तावित परियोजना स्थल पर विवाद, समय-समय पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों में बदलाव के कारण यह परियोजना पिछले दस वर्षों से रुकी हुई थी।  2018 में मनपा ने वास्तविक टेंडर प्रक्रिया शुरू की लेकिन तीन बार  टेंडर करना पड़ा।पिछले 10 से 15 वर्षों में परियोजना की लागत 10,000 करोड़ से बढ़कर 26,000 करोड़ पहुंच गई। मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की फटकार के बाद आखिरकार मनपा  प्रशासन ने मई 2022 में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार नियुक्त कर दिया. इस परियोजना का भूमिपूजन जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। सभी सात सीवेज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा होने के बाद  2,464 मिलियन लीटर दूषित पानी पर प्रतिदिन प्रक्रिया कर पानी का पुन: उपयोग किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण को भी बचा जा सकेगा। बांद्रा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (sewage treatment plant) से प्रतिदिन 360 मिलियन लीटर पानी को ट्रीट किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups