० कॉन्ट्रैक्ट भर्ती के मामले पर लोगों को गुमराह करने का आरोप
महानगर संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य में आने वाली परियोजनाओं को गुजरात भेजकर यहां के युवाओं को नौकरियों से वंचित रखने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को आंदोलन की नौटंकी बंद करनी चाहिए और महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए और इस पाप में अपने सहयोगियों, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार को राज्य की जनता से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।
पटोले ने कहा कि भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) ने झूठ बोलने का प्रशिक्षण दिया है, इसलिए भाजपा नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने भी संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट भर्ती के मामले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन राज्य की जनता खासकर युवा लड़के-लड़कियां भाजपा के इस झूठ को अच्छी तरह से समझते हैं, जबकि प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी पद खाली हैं, लेकिन भाजपा सरकार इन पदों को नहीं भर रही है। शिक्षक भर्ती के अलावा पुलिस, एमपीएससी, तलाठी भर्ती में घोटाले का पाप भाजपा ने किया है। यह बताने के लिए किसी ज्योतिषी की जरूरत नहीं। कुछ युवा लड़के-लड़कियां दो-तीन साल से सिर्फ इसलिए नौकरी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। एमपीएससी के मामले में भी इसी तरह का गतिरोध जारी है । तहसीलदार और नायब तहसीलदार जैसे बेहद जिम्मेदार और महत्वपूर्ण पदों को एमपीएससी से न भरकर संविदा के आधार पर भरने के लिए पिछले महीने जीआर जारी किया गया था, लेकिन फडणवीस अब अपने पापों का ठीकरा दूसरों पर डालने के मकसद से कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को लेकर विपक्ष को निशाना बना रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वेदांता फॉक्सकॉन, टाटा एयर बस जैसी कई बड़ी परियोजनाओं को महाराष्ट्र से बाहर भजे कर राज्य के लाखों युवाओं का रोजगार छीनने का पाप किया है। किसानों की आत्महत्या बढ़ी हैं। किसानों को उनके कृषि उत्पादों का सही दाम नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार के आने के बाद राज्य में अपराध बढ़ गया है। महंगाई चरम पर है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 21 , 2023, 09:27 AM