में बम होने की दी थी जानकारी
क्लियरेंस के बाद फ्लाइट को किया गया रवाना
मुंबई : शुक्रवार की रात पुणे से दिल्ली जाने वाली अकासा एयर फ़्लाइट (Akasa Air Flight) की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) कराई गई। फ्लाइट में यात्रा कर रहे शख्स ने क्र्यू मेंबर को बताया कि उसके बैग में बम है। जिसके बाद फ्लाइट में हंगामा मच गया। आनन फानन में फ्लाइट को मुंबई में लैंड कराया गया। जहां फ्लाइट की जांच की गई और फिर क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट ने सुबह उड़ान भरी। चेकिंग के दौरान आरोपी ने बम (Bomb) बताने की असली वजह बताई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब ढाई बजे सीआईएसएफ़ के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने मुंबई पुलिस कंट्रोल के हॉट लाइन पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद फ्लाइट के लैंड होते ही बीडीडीएस कि टीम मौके पर पहुंची। जिसने पूरे फ्लाइट और यात्री के बैग की जांच की। जांच में बैग में बम बतानेवाले ने ही उन्हें बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा था। जिसकी वजह से उसने बैग में बम होने की अफवाह फैलाई। सीने में दर्द के चलते उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि मामले में मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी भी हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का एक रिश्तेदार भी फ्लाइट में यात्रा कर रहा था। उसने बताया कि सीने में दर्द के कारण उसने एक दवाई ली थी। जिसके बाद वह कुछ भी बात कर करा था। सभी तरह की जांच करने के बाद पुलिस ने क्लीयरेंस दिया और फिर अकासा एयर फ़्लाइट सुबह 6 बजे के क़रीब मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 21 , 2023, 08:36 AM