दशहरे से एक दिन पहले रावण को मारने का दबाव

Fri, Oct 20 , 2023, 07:53 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड का सत्ताधारी दल पर आरोप
० मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र  
महानगर संवाददाता
मुंबई।
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने आरोप लगाया कि रामलीला मंडलों को दशहरे से एक दिन पहले ही रावण को मारने का दबाव डाला रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र रामलीला मंडल (Ramlila Mandal) और साहित्य कला मंडल ने आजाद मैदान में 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच रामलीला आयोजित करने के लिए आजाद मैदान पुलिस और अन्य विभागों से विधिवत अनुमति ली है, फिर भी आप राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसमें हस्तक्षेप करके और दशहरे की पूर्व संध्या पर रावण को मारने का दबाव डालकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। बता दें कि आजाद मैदान में 24 अक्टूबर को शिवसेना शिंदे गुट की दशहरा रैली आयोजित की जा रही है।
वर्षा गायकवाड ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में कहा है कि हर साल दशहरा पर रावण के वध के साथ ही रामलीला का समापन होता है। पिछले 48 वर्षों से रामलीला की यही परंपरा है। हालांकि बताया गया है कि सरकार पर इस परंपरा को तोड़कर दशहरे से एक दिन पहले रावण को मारने या इस रामलीला को दूसरी जगह शिफ्ट करने का दबाव है।
उन्होंने कहा कि रामलीला लोगों की आस्था का विषय है। आजाद मैदान में रामलीला की यह परंपरा पिछले 48 वर्षों से अटूट है। अब आप केवल विशुद्ध राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसमें हस्तक्षेप करके लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि यह भारतीय संस्कृति और लोगों की आस्था का अपमान है और हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए दशहरा मेला एवं रामलीला (Ramlila) को एक दिन खत्म करना या रामलीला को अन्यत्र स्थानांतरित करना उचित नहीं है। वर्षा गायकवाड़ ने मांग की कि रामलीला को उसी स्थान पर और दशहरे के दिन ही समाप्त करने के लिए संबंधितों को आदेश दिया जाना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups