दहिसर में मनपा बना रही है स्काईवॉक

Fri, Oct 20 , 2023, 07:47 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बनने के पहले ही स्थानीय लोग करने लगे विरोध
मनपा पर लगाया 30 करोड़ फिजूल खर्ची का आरोप
 मुंबई: 
 मनपा प्रशासन ने दहिसर पश्चिम (Dahisar West) में स्काईवॉक (skywalk)  बनाने का निर्णय लिया है।इस जगह पर पहले भी स्काईवॉक बना हुआ था। मनपा अब दोबारा 30 करोड़  रुपया खर्च कर इसी जगह पर स्काईवॉक बनाने का निणर्य लिया है। स्काईवॉक गरदुल्लों का अड्डा बना रहता है इसी के चलते पिछली बार भी स्थानीय लोगों के विरोध और जर्जर होने पर उसे ढहाया गया था।  मनपा अब फिर 7 साल बाद स्काईवॉक बनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की स्थानीय पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे (Sheetal Mhatre) ने मनपा के इस निर्णय का अभी से विरोध करने की चेतावनी दी है और मनपा के खिलाफ मोर्चा निकालने की चेतावनी दी और  लोगो का पैसा ठेकेदारों की जीव भरने का आरोप लगाया। बता दे की मनपा ने दहिसर पश्चिम में लंबे इंतजार के बाद नया स्काई वॉक बनाने का निर्णय लिया है। यह स्काई वॉक एमएमआरडीए (MMRDA) ने वर्ष 2015 में मनपा को सौंपा था, लेकिन 2016 में इसका एक पार्ट गिर गया था जिसके बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। मनपा अब  7 साल बाद  इसे दोबारा बनाने का निर्णय लिया है। मनपा कहना है कि  इसके बनने से प्रतिदिन 30 से 40 हजार लोगों को रोड नहीं पार करना पड़ेगा। जबकि स्थानीय पूर्व नगरसेविका शीतल म्हात्रे ने आरोप लगाया कि इस स्काईवॉक का कोई भी उपयोग नहीं करता सिर्फ जुआरियो और गरदुल्लों का अड्डा बनता है जिससे लोगो को और परेशानी बढ़ेगी। जिसके चलते उन्होंने आमनागरिकों के टैक्स का पैसा ठेकेदारों की जेब भरने का उपयोग बताया।  उन्होंने कहा कि स्काईवॉक के बदले मनपा अस्पताल आदि बनाकर लोगो को सुविधा देती तो लोगो की परेशानियां दूर होती। स्काईवॉक पर मनपा 30 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने की उम्मीद जताई है। यह 850 मीटर लंबा स्काई वॉक होगा। ठेकेदार को इसे 15 महीने में बना कर मनपा को सौंपना होगा। मनपा  अधिकारी ने बताया कि एमएमआरडीए ने जो स्काईवॉक बनाया था उसी जगह पर यह बनाया जाएगा। इससे दहिसर स्टेशन पर उतरने वालों को सीधा स्काईवॉक से आगे जाने का मौका मिलेगा, उन्हें रोड पार करने की आवश्यकता नहीं होगी। अधिकारी ने इस बात को माना कि पहले इस स्काईवॉक का उस तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाया जैसा होना चाहिए था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद होने के बाद भी इस स्काईवॉक का असामाजिक तत्व इस्तेमाल करते हैं। बैरिकेड लगाने के बाद भी कई लोग वहां से जाते हैं इस पर मनपा और  पुलिस का कोई ध्यान नहीं है।  बताा दें कि वर्ष 2010 में एमएमआरडीए ने मुंबई में लोगों को आने-जाने में आसानी हो, गाड़ियों के बीच से लोगों को सड़क पार न करना पड़े इसके लिए बड़े पैमाने पर स्काईवॉक बनाए। लेकिन लोग इसका नाममात्र भी उपयोग नहीं कर रहे हैं। वर्ष 2015 में एमएमआरडीए ने स्काईवॉक को देखभाल के लिए मनपा  को सौंप दिया।
गरदुल्लों का अड्डा बना है स्काईवॉक
 मुंबई में  सायन, वडाला, कॉटन ग्रीन, नाना चौक,घाटकोपर पूर्व, घाटकोपर पश्चिम और भांडुप ,सांताक्रुज पूर्व एवं सांताक्रुज पश्चिम, बोरीवली, अंधेरी पूर्व, गोरेगांव और विले पार्ले सहित कुल 13 स्काईवॉक हैं।जिनका उपयोग आम जनता नहीं कर रही है सिर्फ गरदुल्लों का अड्डा बना हुआ है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups