बॉम्बे डाइंग और श्रीनिवास मिल के 114 मिल मजदूरों को मिला घर  

Fri, Oct 20 , 2023, 07:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जुलाई से अब तक 1210 मजदूरों को म्हाडा दे चुकी है घर 
मुंबई।
म्हाडा के मुंबई बोर्ड द्वारा वर्ष 2020 में  बॉम्बे डाइंग मिल (Bombay Dyeing Mill) और श्रीनिवास मिल (Srinivas Mill) के मिल के मजदूरों को लगे लॉटरी में 114 मजदूरों को मिले घर में म्हाडा ने अब जाकर घर की चाभियां  दी।  म्हाडा ने मिल मजदूरों को जुलाई महीने से अब तक 1210 घर की चाभियां दी है। 
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) और मिल वर्कर्स हाउस कंट्रोल कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से बांद्रा पूर्व में म्हाडा मुख्यालय में  मिल मजदूरों को घर की चाभियां दी गई। इस दौरान मिल वर्कर्स हाउस कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष और विधायक सुनील राणे, विधायक  कालिदास कोलंबकर, मुंबई बोर्ड के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरीकर, सह-मुख्य अधिकारी  नीलिमा धायगुडे, उप-मुख्य अधिकारी  योगेश महाजन आदि उपस्थित थे।

मजदूरों को चाभियां देते हुए सुनील राणे (Sunil Rane) ने कहा कि मई खुद मिल मजदूर के साथ रहा हूँ और मजदूरों के एक एक दुःख और दर्द को देखा हूँ. मिल को बंद कराने में जिनका हाथ था अजा वह मलाई खा रहे है और मजदूर बेचारे रोजगार बिना दर दर भटकने केो मजबूर हो रहे है। उनकी परेशानियों को देखकर मजदूरों के घरो को लेकर लड़ाई लड़ रहा हूँ।मिल में काम कर रहे सभी मजदूरों को घर दिलाने में मै अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा।  उन्होंने कहा कि  वर्ष 2020 में मिल मजदूरों के  लिए निकाली गई लॉटरी में सफल रहे  मजदूरों को घर दिलाने में जुटा हूँ अब तक 1210 मिल मजदूरों को घर दिला चूका हूँ।  मुंबई की सभी 58 मिलो में काम करने वाले बकाया मजदूरों को जिनका घर नहीं मिला है उन्हें पात्र  करने का काम तेजी से चल रहा है।  जल्द ही पूरी सूची तैयार कर मजदूरों को उनके हक़ का घर काम पूरा करूंगा। सुनील राणे ने कहा कि लॉटरी लगे अन्य मजदूरों का पात्रता निर्धारित करने का काम तेजी से चल रहा है और बिक्री मूल्य और स्टांप शुल्क का भुगतान करने वाले मिल मजदूरों को दिवाली के आसपास घर  वितरित किया जाएगा।  इस अवसर पर म्हाडा के मुख्य अधिकारी मिलिंद बोरिकर ने बताया कि कुल 1,50,484 मिल मजदूरों का  पात्रता निर्धारित करने के लिए एक समयबद्ध विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत ऑफ़लाइन दस्तावेज़ीकरण बांद्रा पूर्व के समाज मंदिर हॉल में चल रहा है। साथ ही दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा ऑनलाइन वेबसाइट www.millworkereligibility.mhada.gov.in पर निःशुल्क उपलब्ध है और मिल वर्कर्स एलिजिबिलिटी नाम से एक ऐप गूगल ड्राइव प्ले स्टोर और एंड्रॉइड वर्जन मोबाइल में आईओएस वर्जन ऐप स्टोर पर उपलब्ध कराया गया है। अब तक 43,200 मिल मजदूरों और उनके उत्तराधिकारियों ने ऑनलाइन मोड के माध्यम से दस्तावेज़ जमा किए हैं और 9739 मिल मजदूरों ने ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से दस्तावेज़ जमा किए हैं। ऑनलाइन माध्यम से दस्तावेज जमा करने को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया।   

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups