Couple Murder Case: गला काट दामाद का शव कुएं में फेंका; बेटी को मार लाश जंगल में छिपाई, 6 गिरफ्तार

Wed, Oct 18 , 2023, 10:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Murder Case: बेटी के दूसरे धर्म (different religion) में शादी के नाखुश पिता ने पहले अपने दामाद (son-in-law) का कत्ल किया और बाद में बेटी का। वारदात में लड़की के भाई और 4 अन्य आरोपियों ने भी साथ दिया। वारदात मुंबई में अंजाम दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट (court) में पेश किया। जहां से इनको 11 दिन की हिरासत में भेजा गया है। हत्या में शामिल 3 लोग नाबालिग हैं। पुलिस ने बताया कि 20 साल की गुलनाज खान ने 22 साल के करण रमेश चंद्र से 2022 में विवाह किया था। परिवार के लोग इससे खुश नहीं थे। जिसके बाद पिता ने अपने दोस्त, बेटे संग मिलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले थे। पुलिस को पता तब लगा, जब 14 अक्टूबर को गोवंडी की टेलीकॉम फैक्ट्री क्षेत्र में एक कुएं में व्यक्ति की बॉडी मिली थी। आरसीएफ पुलिस इसकी जांच कर रही थी। व्यक्ति का गला काटा गया था। जिसके बाद मर्डर का केस दर्ज हुआ था। बाद में पता लगा कि शव यूपी के रमेश चंद्र का है। जो कुछ दिन पहले पत्नी के साथ मुंबई आया था। इंस्पेक्टर प्रमोद कोकाटे के अनुसार जांच में पता लगा कि उसकी पत्नी गुलनाज भी लापता है। जिसके बाद उसके परिवार के लोग यूपी से बुलाए गए।
कपड़े का काम करते हैं आरोपी, अकसर आते हैं मुंबई
डीसीपी (जोन 6) हेमराज राजपूत ने बताया कि मामले में गुलनाज के पिता गोरा रईसुद्दीन खान (50) को अरेस्ट किया गया है। साथ में उसके बेटे सलमान खान (22) के अलावा दोस्त मोहम्मद कैफ को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्या में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। गोरा और सलमान का कपड़े का बिजनेस है। दोनों मुंबई के धारावी आते थे। यहीं पर बेटी और दामाद के मर्डर का प्लान बनाया।
बेटी को बहाने से लेकर गए जंगल
विवाद सुलझाने के बहाने दामाद को मुंबई बुलाया था। जिसके बाद आरोपी रमेश को गोवंडी के सुनसान इलाके में ले गए। गला काटकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया था। रात को गुलनाज ने पति के बारे में पूछा। आरोपी उसे भी किसी बहाने से नवी मुंबई के कलंबोली ले गए। यहां रस्सी से गला घोंटकर मर्डर कर दिया। शव को जंगल में फेंका था। पुलिस ने लड़की का शव भी बरामद कर लिया है।

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups