साल के अंत तक मुंबई में शुरू हो जाएंगे और 60 दवाखाना : लोढ़ा

Tue, Oct 17 , 2023, 08:50 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा प्रशासन इस साल के आखिरी तक मुंबई में और 60 दवाखाना शुरू करेगी इस तरह की जानकारी मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने दी। लोढ़ा ने बताया कि मुंबई में अभी 166 दवाखाना शुरू हों चुके है जिसका रोजाना लाखो की संख्या में लोग फायदा ले रहें है। मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि मनपा की कुल 250 दवाखाना शुरू करने की योजना है।जो अगले साल मार्च महीने तक पूरा कर लिए जाने की जानकारी दी। बता दे की मनपा प्रशासन द्वारा लोगो के घर पर के पास दवाखाना की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय पिछले साल लिया था।एक साल की अवधि में मनपा ने मुंबई में 166 हिंदू हृदय सम्राट (Hindu Hriday Samrat) दवाखाना शुरू कर दिया है और 28 पॉलि क्लीनिक एचबीटी सेंटर शुरू किया है। एचबीटी के एक साल पूरा होने पर मनपा ने एक विशेष जिंगल बेल जारी किया जिसका उपयोग कर लोगो को मुंबई में शुरू हुए दवाखानों की जानकारी दी जाएगी और उसकी अहमियत भी बताई जाएगी। पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया कि पिछले एक साल में मनपा द्वारा शुरू किए गए दवाखानों में अब तक 23 लाख लोगो ने सेवा का लाभ लिया है।लोगो को और अधिक सुलभता  से बाला साहेब ठाकरे दवाखाना का लाभ मिले इसके लिए लोगो को इसकी जानकारी देना जरूरी हो गया था इसी के चलते मनपा ने जिंगल बेल का सहारा लिया। लोढ़ा ने कहा कि दवाखाना का और अच्छे से कैसे उपयोग किया जा सके और लोगो को इससे जोड़ने के लिए सभी दवाखानों पर एक सुझाव पेटी रखी जाएगी।लोगो को स्वास्थ्य संबंधी और क्या जरूरत है उनके सुझाव से पूरा करने की कोशिश की जाएगी।इससे लोगो को सेवा बेहतर मिलेगी इस तरह की जानकारी मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी।
मनपा अतिरिक्त आयुक्त डॉ. सुधाकर शिंदे ने कहा कि वर्तमान में 166 क्लीनिक और 28 पॉलीक्लिनिक और निदान केंद्र हैं। निदान केंद्र स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, बाल विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ और अन्य जैसी विशेष सेवाएं प्रदान कर रहे है । एचबीटी क्लिनिक योजना के तहत कुल 194 क्लिनिक चलते हैं। शिंदे ने कहा हमने अगले साल मार्च तक  दवाखानो की संख्या बढ़ाकर 250 करने का फैसला किया है। इस महीने में  7 नए क्लीनिक शुरू करेंगे।
शिंदे ने कहा मनपा दवाखानो के लिए नए डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। दवाखाना शुरू करने के लिए  जमीन की समस्या है।दवाखाना  मुख्य रूप से झोपड़ पट्टियों के आसपास शुरू की गई है जो घनी आबादी वाला क्षेत्र है। लोगो के घर के पास दवाखाना की सुविधा  देने के लिए  जमीनखोजने  की कोशिश कर रहे हैं।  जिससे लोगो को अधिक से अधिक समीप में  सुविधा उपलब्ध करा सके।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups