मुंबई : चेंबूर वासियों को सोमवार को आधुनिक सुविधा से युक्त शौचालय (toilet) मिला। इस शौचालय में सुविधाओं के साथ स्वच्छ पानी, कपड़े धोने, सेनेटरी पैड वेंडिंग प्लांट (sanitary pad vending plant) और सौर ऊर्जा आदि सुविधाएं शामिल हैं। इसका उद्घाटन उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने किया। यह आधुनिक शौचालय चेंबूर के पंजाबी चाल में बनाया गया है। लोढ़ा ने बताया कि पंजाबी चाल में पांच हजार की आबादी के लिए हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचएसबीसी द्वारा सीएसआर फंड का इस्तेमाल कर यह 64 सीटों वाला शौचालय है।
इसमें शौचालय के अलावा साफ पानी, कपड़े धोने का प्लांट (laundry plant) आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए 28 सीटों वाला एक अलग शौचालय भी बनाया गया है। आपात स्थिति के लिए वहां पैनिक बटन और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। 38 सीटों वाला पुरुषों के लिए एक अलग शौचालय है। हाथ-पैर धोने की अलग व्यवस्था है। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों शौचालयों में सीसीटीवी सिस्टम लगाए गए हैं। नागरिक मामूली शुल्क चुकाकर शौचालय, साफ पानी और कपड़े धोने की सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। दोनों शौचालयों पर 19 किलोवाट क्षमता के सौर पैनल भी लगाए गए हैं। इससे बिजली की लागत 75 फीसदी कम करने में मदद मिलेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 17 , 2023, 08:43 AM