ग्राम पंचायत चुनाव: नामांकन पत्र भरने का बढ़ा समय

Tue, Oct 17 , 2023, 07:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

महानगर संवाददाता
मुंबई।
राज्य चुनाव आयोग ने ग्राम पंचायत चुनाव (gram panchayat elections) के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी है। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक थी। चुनाव आयोग को शिकायतें मिली थीं कि कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से उम्मीदवारी का फॉर्म भरते समय प्रस्तुत किए जाने वाले घोषणा पत्र को प्रिंट करने में तकनीकी कठिनाइयां आ रही थीं। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने समय सीमा दोपहर 3 बजे से बढ़ाकर शाम 5.30 बजे कर दी है।
राज्य भर में लगभग 2 हजार 359 ग्राम पंचायतों के आम चुनाव और 2 हजार 950 सदस्यों तथा 130 सरपंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 5 नवंबर 2023 को मतदान होगा। इस अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 से 20 अक्टूबर 2023 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दी गई थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने नामांकन दाखिल करने की समय सीमा 20 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक बढ़ा दी है। अन्य प्रक्रियाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार की जाएंगी। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups