महानगर संवाददाता
मुंबई। मुंबई भाजपा की तरफ से मुंबई में 300 से अधिक स्थानों पर डांडिया, भोंडला, गरबा का आयोजन किया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक आशीष शेलार (Ashish Shelar)ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। मुंबईकरों का विशेष आकर्षण रहा मराठी डांडिया उत्सव, अभ्युदय नगर, कालाचौकी में 19 से 23 अक्टूबर तक गायक अवधूत गुप्ते (Avadhoot Gupte) की उपस्थिति में होगा। प्रेस कांफ्रेंस में मिहिर कोटेचा, संगीतकार अवधूत गुप्ते और गटनेता प्रभाकर शिंदे उपस्थित थे।
शेलार ने कहा कि गणेशोत्सव काल में मुंबई सहित कोकण में भाजपा की सीधी भागीदारी रही, अब वही माहौल नवरात्रि में दिखाई दे रहा है। शहर और उपनगरों में नवरात्र की धूम है और हर तरफ भाजपा का माहौल दिख रहा है, ऐसा नहीं लगता कि किसी अन्य पार्टी ने डांडिया- गरबा का आयोजन किया हो। मुंबई में भाजपा पुरस्कृत 200 जगहों पर 100 जगहों पर भाजपा की तरफ से गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया है। वहीं 18 जगहों पर भव्य रूप से डांडिया का आयोजन किया गया है। मुलुंड में सांसद मनोज कोटक की तरफ से प्रेरणा रास 2023 का आयोजन किया गया है। सुनील राणे की पहल पर बोरीवली में रंगरात्रि डांडिया का आयोजन हो रहा है। विधायक प्रवीण दरेकर की तरफ से रंग रास नवरात्रि 2023 का आयोजन किया गया है। गोपाल शेट्टी और संतोष सिंह की तरफ से बोरीवली में डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। सुधीर शिंदे की पहल पर लोखंडवाला, पूर्व नगरसेवक विनोद शेलार की पहल पर मालाड में, अमित साटम की तरफ से जुहू के जेवीपीडी मैदान में आदर्श नवरात्रि महोत्सव चल रहा है। पूर्व नगरसेवक मुरजी पटेल की पहल पर अंधेरी में चोगाड़ा रे डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। बांद्रा पश्चिम विधानसभा में सांताक्रुज स्थित छत्रपति संभाजी राजे मैदान में आशीष शेलार की तरफ से आयोजन किया गया है।
डांडिया उत्सव में मशहूर कलाकार और बैंड युवाओं के खास आकर्षण बने हुए हैं। अंधेरी में डांडिया क्वीन गीता रबारी, भूमि त्रिवेदी सहित मराठी डांडिया में अवधूत गुप्ते, डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक सहित मराठी व हिंदी कलाकार आकर्षण हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Oct 17 , 2023, 06:44 AM