ताज होटल को उड़ाने की दी धमकी

Sun, Oct 15 , 2023, 07:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आरोपी है दिल्ली का रहिवाशी
मुंबई :
मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल (Taj Hotel) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी (bomb threat) मिली है। हालांकि मुंबई पुलिस की जांच में यह कॉल फेक साबित हुई है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात करीब 8.30 बजे के करीब एक शख्स ने मुंबई फायर ब्रिगेड कंट्रोल (fire brigade control) को फोन कर बताया कि ताज होटल में बम रखा गया है। संदिग्ध ने फोन पर यह भी कहा कि ताज में बम फटेगा और रोकने के लिए जो चाहो वह कर लो।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत पुलिस और बम स्क्वाड की टीम ताज होटल पहुंची और होटल परिसर की तलाशी ली। घंटेभर चले अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को आरोपी की लोकेशन दिल्ली में मिली। जहाँ से उसे दबोच लिया गया।
आरोपी का नाम धर्मपाल सिंह (36 वर्ष) बताया जा रहा है। वह नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके का रहने वाला है। बम के बारे में एक गुमनाम कॉल मिलने के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले के नंबर की जांच की। पता चला कि फायर ब्रिगेड कंट्रोल को कॉल करने से पहले उसने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को 28 बार कॉल किया था।
मुंबई की कोलाबा पुलिस ने सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि, पुलिस अभी भी जांच कर रही है कि 36 वर्षीय आरोपी ने बम विस्फोट की झूठी कॉल क्यों की।
मालूम हो कि बार-बार बम की अफवाह वाले फोन कॉल से मुंबई पुलिस परेशान है। हर बार ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाती है। पुलिस टीम मौके पर भेजी जाती है, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर फोन को फर्जी मान लिया जाता है। अब तक कई मामलों में झूठी जानकारी देने वालों को गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भी भेजा गया है। मालूम हो कि मुंबई पुलिस बार-बार बम की अफवाह वाले फोन कॉल से परेशान है। हर बार ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ जाती है। दलबल के साथ पुलिस मौके पर पहुंचती है, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर कॉल को फर्जी घोषित किया जाता है। अब तक कई मामलों में झूठी जानकारी देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups