मुंबई। बुलढाणा जिले में नागपुर-मुंबई समृद्धि हाईवे (Nagpur-Mumbai Samridhi Highway) पर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी एक बस ने सड़क पर खड़े एक कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नासिक (Nashik) के श्रद्धालु बस से सैलानी बाबा की दरगाह पर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी नासिक लौट रहे थे। इसी दौरान बुलढाणा जिले (Buldhana district) के वैजापुर के पास समृद्धि राजमार्ग पर जंबारगांव टोल बूथ के पास श्रद्धालुओं की बस हादसे की शिकार हो गई। घायलों के मुताबिक, बस की रफ्तार तेज थी। सड़क पर पहले से खड़े कंटेनर को देखने के बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस की कंटेनर से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों को वैजापुर और छत्रपति संभाजीनगर घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हादसे के शिकार सभी यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरानगर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे। घायलों के मुताबिक, क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने छत्रपति संभाजीनगर जिले में नागपुर-मुंबई समृद्धि राजमार्ग पर वैजापुर जंबरगांव शिवरा में टोल बूथ से निकलने के बाद बस हादसे की शिकार हुई। बस और कंटेनर के बीच टक्कर इतनी जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चार साल का एक बच्चा भी शामिल है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 15 , 2023, 10:25 AM