उत्तरप्रदेश से जारी किया गया था पिता का जन्म प्रमाणपत्र
मुंबई : मलाड पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पासपोर्ट हासिल करने के लिए पिता के जन्म प्रमाण पत्र का फर्जी डॉक्यूमेंट (fake document) देने के नाम पर एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। आरोपियों को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाना था, एप्लीकेशन के बाद उन्हें पिता के जन्म प्रमाण पत्र के दस्तावेज मांगे गए। जिसे आरोपियों ने पुलिस थाने को दिया जरूर, लेकिन स्पेशल ब्रांच द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह दस्तावेज नकली मिले। इसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डिंकी अरविंद सिंह और शिवम कनौजिया ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था। पुलिस वेरिफिकेशन के लिए स्थानीय पुलिस थाने मलाड बताया गया था। मलाड पुलिस ने पासपोर्ट के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेज दोनों से लिए। लेकिन पासपोर्ट के लिए जब दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट स्पेशल ब्रांच को भेजी गई, तब पता चालाकी डिंकी ने अपने पिताजी का जन्म प्रमाण पत्र पुलिस को नहीं दिया है। जिसकी मांग एसबी की तरफ से की गई। थाने में मौजूद महिला कर्मचारियों ने डिंकी से पिता के जन्म प्रमाण पत्र को सबूत के तौर पर जमा करने के लिए कहा। डिंकी ने उसे जमा भी किया लेकिन पुलिस की जांच में वह जन्म प्रमाण पत्र नकली निकला।
स्कैनर से पता चला फर्जीवाड़ा
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए जिन कर्मचारियों की नियुक्ति होती है, उन्हें संबंधित विभाग से ट्रेनिंग भी दी जाती है। जहां बताया गया कि स्कैनर को स्कैन करने के बाद वेबसाइट खुलती है। जिसका नाम https://crsorgi.gov.in/web/index/php/auth/login बताया गया। जबकि यही वेबसाइट खुलती है लेकिन स्लैश की जगह अगर डॉट होता है तब प्रमाणपत्र फर्जी होता है। इसी आधार पर डिंकी द्वारा जमा किये गए दस्तावेज में यह वेबसाइट नहीं खुली और शिवम द्वारा जमा किये गए जन्मप्रमानपत्र में वेबसाइट यही खुली लेकिन स्लैश की जगह डॉट लिखा हुआ होता था। अब पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
दस्तावेज बनाने वाले भी संदेह की घेरे में
सीनियर इंस्पेक्टर रवि अड़ाने (Ravi Adane) ने बताया कि मामले में तहकीकात की जा रही है कि आरोपियों ने कहां से दस्तावेज बनवाये हैं। जबकि एक दस्तावेज की जानकारी उत्तरप्रदेश से मिल चुकी है कि जन्म प्रमाणपत्र फर्जी है। पुलिस कनौजिया द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेज की जांच कर रही है। इसे उत्तरप्रदेश के मडियाहू से जारी करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 14 , 2023, 10:06 AM