एक साल पहले हुए झगड़ा का बदला
मुंबई : मामूली विवाद में बगलवाले से झगड़ा कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। ताड़देव पुलिस (Tardeo Police) ने मामले में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज किया है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात मयूर राठौड़ (Mayur Rathore) अपने दो और दोस्तों के साथ बिल्डिंग के नीचे खड़ा था। तभी मनीष मारू नामक आरोपी अचानक चाकू के सक़्क़त आया और सपासप राठौड़ पर वार कर दिया। पूरे शारीर पर आरोपी ने कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गया। राठौड़ के साथ खड़े दो दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। घटना के बाद उसे नायर अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच कर एफआईआर दर्ज कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता और आरोपी पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन लगभग एकसाल पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसीके बाद से दोनों में ठनाठनी चल रही थी। मौका देखते ही आरोपी ने मयूर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 14 , 2023, 09:33 AM