भाजपा सासंद का मनपा पर निशाना

Sat, Oct 14 , 2023, 08:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्रधानमंत्री की योजनाओ पर लगा रहे अड़ंगा
मनपा मैदानों पर खेल कर कितने बच्चों को मिला मेडल उठाया सवाल
 मुंबई।
भाजपा सांसद गोपाल शेट्‌टी (Gopal Shetty) मनपा प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया है कि मुंबई मनपा जो कि देश की सबसे बड़ी और धनि महानगर पालिका यही लेकिन यह मनपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की योजनाओ पर अड़ंगा डालने का काम कर रही है।  गोपाल शेट्टी ने मनपा आयुक्त से स्वकाल करते हुए कहा कि आयुक्त बताएं की मनपा मैदानों पर खेलकर कितने बच्चो को मेडल मिला। गोपाल शेट्टी ने मनपा प्रशासन द्वारा तैयार की गई मैदानों की नई पॉलिसी में इंडोर खेल को बढ़ावा मिले ऐसा प्रावधान करना चाहिए था लेकिन मनपा प्रशासन ने निजी क्लब मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए खेल मैदानों की नीति बनाई है इस तरह का आरोप लगाया।
गोपाल शेट्टी ने आरोप लगाया कि मनपा द्वारा तैयार की गई भाड़े पर गार्डन और खेल के मैदानों  की नीति से निजी क्लब संचालकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनपा अधिकारियों और निजी क्लब मालिकों की मिलीभगत से यह निति लाई गई है। मनपा की निति से मुंबई के गरीब बच्चों को खेल का नुकसान हो रहा है। शेट़्टी ने कहा कि मनपा के मैदानों को स्थानीय सोसायटियों के हवाले कर दिया जाना चाहिए। वे उसका मेंटिनेंस भी करेंगे और कम फीस में बच्चों को खेलने का मौका भी मिलेगा।शेट्‌टी ने आरोप लगाया कि मनपा की नई नीति के तहत मैदानों में किसी भी व्यावसायिक निर्माण पर रोक लगा दी है। केवल शौचालय और चौकियों के निर्माण की अनुमति दी गई है। शेट्टी ने कहा कि जब वहां एक व्यायायम शाला का भी निर्माण नहीं किया जा सकता तो बच्चे अपना शारीरिक व्यायाम कहां करेंगे। निजी क्लब में फीस भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। सांसद गोपाल शेट्टी ने आरोप लगाया कि मनपा  अधिकारियों द्वारा बनाई गई सामान्य आदमी के हित में नहीं है। शेट्टी ने कहा कि पीएम देश में खेल को बढ़ावा दे रहे हैं और मनपा आयुक्त उनके इस निर्णय में अड़ंगा डाल रहे हैं। गोपाल शेट्टी ने मनपा प्रशासन से इंडोर गेम को बढ़ावा देने के लिए मनपा से नियमवाली तैययर करने की गुहार लगाई। खेल मैदानों में  ऐसे प्रतिबंध लगाए जाएंगे तो मनपा  के मैदानों पर अच्छे खिलाड़ी कैसे तैयार होंगे इस तरह सवाल खड़ा किया। मनपा स्कूली बच्चे  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कैसे भाग लेंगे और कैसे और कितने पदक जीतेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups