अंडरग्राउंड मल्टी मॉडल टनल बनाने के लिए बनाई कमेटी
मुंबई। राज्य सरकार ने मुंबई शहर को अंतरराष्ट्रीय शहर की तरह सुख सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। सरकार ने मुंबई की बढ़ती आबादी और बढ़ते वाहनों की संख्या को देखते हुए मुंबई में अमेरिका और यूरोप की तरह अंडरग्राउंड मल्टी मॉडल टनल का जाल बिछाने का निणर्य लिया है। जिसके लिए राज्य सरकार ने मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह (Iqbal Singh) की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। जिसमे एमएमआरडीए आयुक्त को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में दिन प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ती जा रही है और बढ़ती जनसंख्या के साथ साथ मुंबई में वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। यही कारण है कि मुंबई में ट्रैफिक एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने इस समस्या का निराकरण करने के लिए मुंबई में अंडर ग्राउंड मल्टी मॉडल टनल का जाल बिछाने का निणर्य लिया है। इसके जरिए मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और एमएमआर क्षेत्रो से भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। मुंबई में मल्टी मॉडल टनल का प्रारूप तय करने के लिए मनपा आयुक्त इकबाल सिंह की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी 6 महीने में यातायात के लिए टनल निर्माण की पूरी रूपरेखा तैयार कर सरकार को सौंपेगी। इसके जरिए मुंबई की यातायात व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाई जाएगी। यह टनल मुंबई में कई चरणों में बनाई जाएंगी। मनपा के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने में यह प्रोजेक्ट गेम चेंजर साबित होगा। यह अगले 30 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि एमएमएमआर के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। भविष्य में बनने वाली अंडरग्राउंड टनल से कोस्टल रोड, ईस्टर्न फ्री वे, वेस्टर्न एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न एक्सप्रेस वे सहित अन्य कनेक्टिविटी को जोड़ा जाएगा। जिससे गाड़ियां टनल से सीधे एक्सप्रेस वे पर पहुंच कर गंतव्य पर जा सकें। इस योजना के मुताबिक जिन गाड़ियों को मुंबई से बाहर निकलना है उन्हें शहर में रोड पर निकलने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इससे मुंबई में लगने वाली ट्रैफिक से निजात मिलेगी।
कमेटी को क्या देना है सुझाव :
मुंबई में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए कहां-कहां टनल बनाई जाए उस स्थान को कमेटी चिन्हित करेगी। जिसमे जिन स्थानों पर ज्यादा ट्रैफिक होता है उस जगह को प्रमुखता दी जाएगी। इमरजेंसी में टनल का कैसे उपयोग हो सकता है इसके लिए स्मार्ट टनल की संकल्पना को खोजा जाएगा। टनल के जरिए यूटिलिटी कॉरिडोर कैसे बनाया जा सकता है। पर्यावरण का नुकसान न हो इसका भी अध्ययन किया जाएगा। टनल बनाने की लागत से लेकर टनल बनने की अवधी पर मुख्य ध्यान रखा जाएगा । टनल बनाने में लगने वाली लागत भी कितनी व्यावहारिक है इसका भी अध्ययन किया जाएगा। यह है कमेटी के सदस्य मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल के साथ एमएमआरडीए आयुक्त, मनपा अतिरिक्त आयुक्त प्रोजेक्ट, मनपा उपायुक्त (इंफ्रास्ट्रक्चर ), चीफ इंजिनियर ( ब्रिज ), चीफ अकाउंट ऑफिसर, चीफ इंजिनियर एमएमआरडीए और चीफ इंजिनियर एमएसआरडीसी को सदस्य बनाया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Oct 14 , 2023, 08:02 AM