० कांग्रेस नेताओं की तत्काल फैसला रद्द करने की मांग
महानगर संवाददाता
मुंबई। राज्य सरकार की तरफ से ठेके पर पुलिस और शिक्षक भर्ती (police and teacher recruitment) का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस फैसले को तत्काल रद्द करने और राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ बंद (stop messing around) करने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली शिंदे सरकार ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के सपने को तोड़ दिया है और ठेके के आधार पर पुलिस भर्ती शुरू करके आरक्षण पर भी गहरी चोट की है। सरकार का यह फैसला सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक और गंभीर है। पटोले ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार गुजरात की आउटसोर्सिंग पर काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य सरकार अनुबंध के आधार पर पुलिस भर्ती करके युवाओं की भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें और साथ ही महाराष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में न डाले।
पटोले ने कहा कि राज्य सरकार ने मुंबई पुलिस बल में तीन हजार पदों को अनुबंध के आधार पर भरने के लिए जीआर निकाला है। पुलिस बल जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों की भर्ती एक गलत फैसला है। पुलिस बल, तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आउटसोर्सिंग कर सरकार गलत कदम उठा रही है। सुरक्षा के मामले में महाराष्ट्र की पूरे देश में प्रतिष्ठा है, लेकिन भाजपा सरकार कॉन्ट्रेक्ट पर पुलिसकर्मियों की भर्ती कर महाराष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने मांग की है कि ठेके पर शिक्षकों की भर्ती और समूह शाला विकसित करने के निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले उम्मीदवार नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आऊट सोर्सिग कंपनियों की तरफ से शिक्षकों की भर्ती गलत है। सरकार ने 9 आऊट सोर्सिग कंपनियों का चयन किया है। यह उचित नहीं है। राज्य में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय ठेके के आधार पर भर्ती कर बेरोजगारी बढ़ा रही है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में ठेके पर शिक्षकों की भर्ती नहीं जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने कहा कि मुंबई पुलिस बल में ठेके पर 3 हजार जवानों की भर्ती का फैसला गलत है। इसके लिए जो भी कारण दिए गए हैं, वे तर्कसंगत नहीं है। राज्य सरकार का दावा है कि मुंबई पुलिस बल में मैनपावर की कमी है और आगामी त्योहारों की पृष्ठभूमि में सुरक्षा व्यवस्था के लिए यह भर्ती अस्थायी रूप से की जा रही है, हालांकि मैनपावर की यह कमी अचानक पैदा नहीं हुई है, न ही ये त्योहार अचानक आए हैं। क्या राज्य सरकार को पहले से पता नहीं था कि कौन से त्योहार आने वाले हैं? पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के सवाल किया कि नियमित भर्ती प्रक्रिया समय पर क्यों नहीं शुरू हुई? चव्हाण ने मांग की है कि राज्य सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और नियमित भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Oct 12 , 2023, 08:32 AM