नवजात बच्चे को बांद्रा खाड़ी में फेंका

Thu, Oct 12 , 2023, 08:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दो आरोपियों पर एफआईआर
मुंबई :
मुंबई पुलिस ने नौजात (Newborn) बच्चे को जन्म के बाद बांद्रा खाड़ी में फेंकने को लेकर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने बच्चे को जन्म देनेवाली महिला और उसके एक दोस्त जिसकी मदद से नवजात को खाड़ी में फेंका गया उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ली कोलीवाड़ा (Worli Koliwada) इलाके में लगभग 13 से 14 महिलाएं साथ में रहती थी और एक हाउसकीपिंग कंपनी में काम करती थी। जहां काम मिलता था वहां ये महिलाएं मालिक के बताने के आधार पर काम करने जाती थी। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि महिला ने बच्चे को जन्म दिया है और उसे खाड़ी में फेंक दिया गया है। जिसके बाद पुलिस की टीम उनके घर पर पहुंची और महिलाओं से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि उनके यहाँ एक महिला बढ़े हुए पेट के साथ राह रही थी। लेकिन उसने सभी को बताया था कि उसके पेट में दो बड़ा सा ट्यूमर है इसलिए उसका पेट फुला हुआ है। 

पुलिस ने महिलाओं से पुछताछ की तब पता चला कि जिस महिला ने बच्चे को जन्म दिया वह बार बार सोमवार को बाथरूम में जा रही थी। तभी महिलाओं ने पूछा कि वह क्यों बार बार बाथरूम जा रही है। तब उसने कहा कि उसके पेट में जलन हो रहा है, इसलिए वह बाथरूम जा रही है। लेकिन एकबार जब वह बाथरूम में गई, इसके बाद लगभग तीन घंटे के बाद वह बाथरूम से बाहर निकली। तब उसका पेट पचका हुआ था। महिलाओं ने उससे पूछा तब उसने बताया कि उसका ट्यूमर फट गया है और उसे ब्लीडिंग हो रहा है। इसके बाद जब उनमें से एक महिला बाथरूम में गई तब देखा कि एक कपड़े में नवजात को लपेटकर रखा गया है। बच्चे को जन्म देनेवाली महिला ने बताया कि बच्चा मर गया था इसलिए उसने किसीको बताया नहीं। दूसरे दिन सुबह वह नवजात को लेकर अपने साथ अपने बुआ के घर जाएगी। लेकिन दूसरे दिन उसने अपने साथी के सहारे नवजात को लिया और बांद्रा की खाड़ी में फेंक दिया। सीनियर इंस्पेक्टर रविंद्र आव्हाड (Ravindra Awhad) ने बताया कि मामले में दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में यह बता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार महिला ने ऐसा क्यों किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups