स्कूली बच्चो को प्रतिदिन स्वादिष्ट भोजन दे मनपा सह आयुक्त का  संस्थाओं को निर्देश 

Thu, Oct 12 , 2023, 07:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मनपा सहआयुक्त  डी गंगाथरन (D Gangatharan) ने सेंट्रल किचन चलाने वाली संस्थाओं को निर्देश दिया की स्कूली बच्चो (school children) को  स्वादिष्ट भोजन (Delicious food) उपलब्ध कराए। केंद्रीय स्वयंपाक संस्थाओं को मनपा के  शिक्षा विभाग द्वारा  प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूली बच्चो को अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए मनपा शिक्षा विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग के माध्यम से केंद्रीय रसोई चलाने वाली संस्थाओं का मनपा प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पूरक आहार उपलब्ध कराना था। प्रशिक्षण मनपा में कार्यरत 160 महिला संगठनों के अध्यक्षों और सचिवों की उपस्थिति में दादर के वूलन मिल म्यूनिसिपल स्कूल हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला संगठनों को मनपा  स्कूलों के विद्यार्थियों को सब्जियों सहित स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण पूरक भोजन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। सह आयुक्त ने सरकार द्वारा निर्धारित व्यंजनों के अनुसार आवश्यक सामग्री जैसे अनाज, मसाले, तेल एवं सब्जियों का उपयोग कर प्रतिदिन विद्यार्थियों को स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन मिले यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संस्थानों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि छात्रों को दैनिक आधार पर भोजन की आपूर्ति की जाएगी। निर्धारित अनुपूरक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को दिया जाना चाहिए। प्रति छात्र एक निश्चित मात्रा में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।इस दौरान सह आयुक्त डी गंगाधरण सहित  शिक्षा अधिकारी  राजेश कंकाल, उप शिक्षा अधिकारी कीर्तिवर्धन किरात कुडवे, उप शिक्षा अधिकारी (प्रधानमंत्री पोषण योजना)  अजय वाणी, उप शिक्षा अधिकारी निसार खान  सहित मनपा क्षेत्र में कार्यरत 160 महिला संगठनों की अध्यक्ष, सचिव आदि उपस्थित थे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups