पार्सल लेने गया था युवक
मुंबई : चेंबूर पुलिस ने दो आरोपियों को एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार (arrested) किया है। आरोपी और पीड़ित एक ही होटल में पार्सल के लिए गए हुए थे। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर दो लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत (Hemraj Singh Rajput) ने बताया कि पीड़ित अनिल रणदिवे (22) चेंबूर के सन्निधि बार एंड रेस्टोरेंट में पार्सल लेने गया था। जहां रितिक रमन बजाज (23) कर हर्षद बलोदा (27) पहले से पार्सल लेने खड़ा था। पहले मुझे दो पार्सल को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों डायटों ने अनिल को काफी पीटा जिसमें वह जख्मी होकर बेहोश हो गया। जबतक वहां के लोग उसे बचाने आते दोनों ने बुरी तरीके से अनिल की पिटाई कर दी थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच करते हुए चेंबूर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 09 , 2023, 09:09 AM