दशहरा रैली को लेकर मनपा दो दिन में लेगी  निर्णय

Mon, Oct 09 , 2023, 08:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अंबादास दानवे आज मनपा आयुक्त से मिलेंगे
मुंबई:
शिवाजी पार्क मैदान पर हर साल होने वाले दशहरा रैली (dussehra rally) को लेकर मनपा प्रशासन ने दो दिन मैदान किसे दिया जाएगा इसका निर्णय लेगी इस तरह की जानकारी सोमवार को शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं को मनपा वार्ड कार्यालय की ओर से दिया गया। शिवसेना उद्धव गुट की ओर से अनिल परब सहित कई शिवसेना नेताओ ने मनपा सहायक आयुक्त प्रशांत सकपाले  से मिलकर शिवाजी पार्क मैदान दसहरा रैली पर तत्काल निणर्य लेने की गुहार लगाई। उल्ल्खनीय है कि दशहरा  24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शिवसेना उद्धव गुट (Shiv Sena Uddhav faction) परंपरा के अनुसार इस दिन शिवजी पार्क में रैली का आयोजन करती है।  पिछले दो सालों से शिवाजी पार्क मैदान पर रैली को लेकर एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव गुट में जंग छिड़ी हुई है। सोमवार को उद्धव गुट के नेताओ ने मैदान किसको दिया जाएगा इस पर तत्त्काल निर्णय लेने को लेकर मनपा सहायक आयुक्त से मुलाकात की। शिवसेना नेता अनिल परब के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सहायक आयुक्त प्रशांत सकपाले से  मिला मनपा की ओर से  दो दिनों में निर्णय लिए जाने की जानकारी दी गई। अनिल परब ने बताया कि मंगलवार को विधान परिषद के विरोधी पक्ष नेता  अंबादास दानवे मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल से मुलाकात करेंगे। मनपा की ओर से जानकारी दी गई कि शिवाजी पार्क मैदान के लिए शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना दोनों का आवेदन मिले हैं। लेकिन पहला आवेदन किसका मिला है मनपा ने इसे गुप्त रखा है। मनपा की ओर से कहा गया की कानूनी मामलों की जांच कर रही है ताकि यदि कोई भी गुट अदालत में जाता है तो आगे की कानूनी जटिलताओं से बचा जा सके।

शिवाजी पार्क मैदान देने का क्या है नियम
शिवाजी पार्क मैदान का उपयोग साल के 365 दिनों में मात्र  45 दिन राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकता है। जिसमे 9 दिन शिवाजी पार्क मैदान  किसे दिया जाए इसका अधिकार राज्य सरकार के पास है। शेष 36 दिनों के लिए मनपा के पास निर्णय लेने का अधिकार है कि मैदान किसे देना है। दशहरा रैली के लिए कोई भी राजनीतिक दल या संगठन आवेदन कर सकता है।मनपा  नियम के अनुसार, जो संगठन या राजनीतिक दल मैदान   के लिए सबसे पहले आवेदन करता है, उसे पहली प्राथमिकता दी जाती है। आवेदक का पिछले कुछ वर्षों का इतिहास जांचा जाता है। यदि पिछले वर्ष मैदान को  किसी संगठन या राजनीतिक दल को दिया गया था तो इस वर्ष मैदान उस संगठन को प्राथमिकता से दिया जा सकता है। मनपा सूत्रों की माने तो इस बार शिवाजी पार्क मैदान के लिए एकनाथ शिंदे गुट की ओर से पहले पत्र आया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups