रामलीला के लिए फायर शुल्क हुई मुफ्त

Mon, Oct 09 , 2023, 08:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मैदानों में उपलब्ध कराई जाएगी सुविधा
मुंबई।
रामलीला के आयोजन में आयोजन स्थल पर सुरक्षा का इंतजाम के रूप में रामलीला स्थल पर फायर की गाड़िया खड़ी करनी पड़ती है। फायर गाड़ियों के लिए 5 से 6 हजार शुल्क मनपा द्वारा लिया जाता था।  कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) द्वारा पिछले दिनों मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह  चहल (Iqbal Singh Chahal) के पास हुई बैठक के बाद मनपा प्रशासन ने रामलीला स्थल (Ramlila place) पर खड़ी करने वाली फायर की  गाड़ियों के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का निणर्य लिया इसी तरह मैदान में सुख सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। रामलीला का आयोजन करने वालों से लिए जाने वाले शुल्क में  मनपा ने भारी कटौती का निर्णय लिया गया है।इसी तरह फायर की गाड़िया खड़ी करने के लिए लगने वाला शुल्क माफ़ कर दिया गया है।  मनपा प्रशासन ने सोमवार को एक परिपत्रक निकाल कर जानकारी दी है कि फायर ब्रिगेड का लगने वाला शुल्क पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।इसके अलावा आयोजकों को अनुमति लेने के लिए दरबदर भटकना नहीं पड़ेगा। वन विंडो सिस्टम बनाया जाएगा ताकि एक ही जगह पर सभी तरह की अनुमति मिल सके। मैदानों पर रामलीला का आयोजन करने वालों से लिए जाने वाले शुल्क में भारी कटौती का निर्णय लिया गया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups