नौकरी से घर लौटते वक्त हुई मृत्यु
मुंबई : एयरटेल (Airtel) कंपनी में काम करनेवाले कर्मचारी की सड़क दुर्घटना (road accident) में मृत्यु (death) होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। चालक मौके से फरार हो गया। आरे पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
शिकायतकर्ता पीड़ित का भाई है। जिसे घटना की जानकारी पुलिस ने दी। मौके पर जब वह पहुंचा तब उसने अपने भाई को ट्रेलर के टायर के बीच में पाया। जिसके बाद फायरब्रिगेड और क्रेन (fire brigade and crane) की मदद से उसे बाहर निकाला गया। जिसके बाद ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच आरे पुलिस द्वारा की जक रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित नीरज गुप्ता चांदिवली में एयरटेल डेटा सेंटर में काम करने गया हुआ था। चुकी उसकके भाई ने जब उसे कॉल किया तब उसने बताया कि वह चांदिवली में एयरटेल डेटा सेंटर में है। जहां काम कर रहा है। उसका भाई कंपनी में ही मैनेजर के पद पर कार्यरत था। 8 अक्टूबर की रात लगभग ढाई बजे उसे आरे पुलिस थाने से भाई का एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली। जिसके बाद वह घटनास्थल पक़र पहुंचा। चुकी ट्रेलर का ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद भाग गया था। उसका भाई नीरज ट्रेलर के दो टायरों के बीच फंसा हुआ बेहोश पड़ा था।
चुकी पुलिस को उसे निकालना संभव नहीं हो पा रहा था। इसलिए फायरब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, एक क्रेन भी मौके पक़र पहुंची। क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया। उसकके मुंह और नाके से खून निकल रहा था। उसे ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रेलर के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 (अ) के अलावा मोटर वेहिकल एक्ट 134 (अ), 134 (ब) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस को मौके से नीरज की मोटरसाइकिल भी मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 09 , 2023, 07:41 AM