दहिसर आर सेंट्रल और पी साऊथ गोरेगांव में नहीं हटाया गया बैनर पोस्टर
मुंबई। मुंबई शहर को बदरूप करने वाले अवैध रूप से लगे होर्डिंग और बैनर के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई तेज की है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) के निर्देश पर तीन दिन का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में लगे अवैध बैनर पोस्टर (illegal banner poster) पर कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर 2797 बैनर पोस्टर निकाले गए जिसमे 1781 धार्मिक 165 कॉमर्शियल और 692 राजनीतिक होर्डिंग थी।
उल्लेखनीय है कि गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में बड़े पैमाने पर अवैध होर्डिंग और बैनर पोस्टर लगाए गए थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के निर्देश पर मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मनपा के सभी चौबीस वार्ड के सहायक आयुक्तों को तीन दिनों के भीतर मुंबई में लगे बैनर पोस्टर और होर्डिंग को हटाने का निर्देश दिया।मनपा आयुक्त के निर्देश पर तीन दिनों के भीतर मुंबई भर में कुल 2797 बैनर पोस्टर और होर्डिंग निकाले गए। मनपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच शहर में लगें 1520 बैनर 1033 बोर्ड्स 85 पोस्टर और 159 फलैग निकाले गए ।
दो वार्ड में नहीं हुई कोई कार्रवाई
मनपा आयुक्त के निर्देश के बावजूद मनपा के 24 वार्डो में दो वार्ड पी साउथ और आर सेंट्रल वार्ड में एक भी बैनर पोस्टर नही निकाले गए। मनपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन दो वार्डो दहीसर और गोरेगांव में एक भी बैनर पोस्टर नही निकाला गया तो सवाल खड़ा किया जा रहा है कि इन वार्डो में एक भी अवैध बैनर पोस्टर नही लगा था क्या।जबकि सबसे अधिक बैनर पोस्टर एल वार्ड में 547 और एच वेस्ट बांद्रा पश्चिम में 510 निकाले गए।
गणेशोत्सव में सबसे अधिक पॉलिटिकल बैनर लगे थे
मनपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीन दिनों में निकाले गए कुल 2797 बैनर पोस्टर में सबसे अधिक 1781 बैनर पोस्टर धार्मिक थे जबकि पॉलिटिकल मात्र 692 ही बैनर पोस्टर थे। जबकि गणेशोत्सव के दौरान सबसे अधिक बैनर पोस्टर राजनीतिक नेताओं के ही दिखाई दे रहे थे। जो अपनी जनता में धमक दिखाने के लिए बैनर पोस्टर लगाते है ।
इस तरह हुई कार्रवाई।
राजनीतिक | कमर्शियल | धार्मिक | कुल | |
बैनर | 216 | 29 | 1275 | 1520 |
बोर्डस | 448 | 136 | 449 | 1033 |
पोस्टर | 28 | 00 | 57 | 85 |
फ्लैग | 159 | |||
692 | 165 | 1781 | 2797 |
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 09 , 2023, 07:31 AM