खेल मैदान और गार्डेन को भाड़े पर देने का निर्णय अभी नही : मनपा आयुक्त 

Mon, Oct 09 , 2023, 07:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कांग्रेस के शिष्टमंडल को दिया जवाब जनता के सुझाव आने के बाद निर्णय
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने अपने खेल मैदान और गार्डेन भरे पर देने को लेकर बनाई नियमावली का विरोध बढ़ता ही जा रहा है।सोमवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ पूर्व सांसद मिलिंद देवरा, कांग्रेस नेता नसीम खान जिसान सिद्दीकी विधायक अमीन पटेल (Amin Patel) पूर्व मनपा विरोधी पक्ष नेता रविराजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल से मिलकर मनपा द्वारा बनाई गई पॉलिसी का विरोध जताया। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने कांग्रेस नेताओं को जानकारी दी कि पॉलिसी पर निर्णय जनता के द्वारा मंगाए गए सुझाव के बाद निर्णय लिया जाएगा आयुक्त ने यही भी कहा कि जनता के सुझाव के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
बता दे कि मनपा द्वारा तैयार की गई गार्डेन और खेल मैदान की पॉलिसी का बड़ी संख्या में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।पिछले दिनो मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी स्वयं सेवी संस्थाओं की मनपा अधिकारियो के साथ बैठकर मनपा की पॉलिसी में क्या खामियां है इसकी जानकारियां ली गई। उस दौरान भी स्वयं सेवी संस्थाओं द्वार मनपा के नई नियमावली का विरोध किया गया था।सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने भी मना आयुक्त चहल से मिलकर इस पॉलिसी का विरोध दर्शाया। कांग्रेस ने तो मनपा आयुक्त को इतना भी चेतावनी दी कि मनपा ने यह पॉलिसी लागू की तो कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) ने कहा कि मनपा में अभी फिलहाल जनता के प्रतिनिधि नही है फिर इस तरह की पॉलिसी बनाकर आयुक्त खुद ही निर्णय लेना चाह रहे है जिसे कांग्रेस को मंजूर नहीं।

विधायको को फंड देने का अधिकार पालक मंत्री को नगरसेवको को उनके इलाको में विकास कार्य करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एमटीडीसी के तहत विकास फंड विधायको को दिया जा रहा है।मनपा आयुक्त ने वीजा फंड दिए जाने के मामले पर कहा कि विधायको और पूर्व नगरसेवकों के उनके क्षेत्र में विकास कार्य के लिए आने वाले पत्र को दोनो पालक मंत्री को भेज दिया जाता है। पालक मंत्री को तय करना है किसे  और कितना निधि  दिया जाए।मनपा द्वारा दिया जाने वाला फंड भी विद्यायको के सुझाव पर पालक मंत्री को भेजा जा रहा है। पालक मंत्री ही फंड देने का निर्णय ले रहे है।आयुक्त ने कहा कि मैं प्रशासक हू राज्य सरकार ने निर्देश का पालन करना मेरी जवाबदारी है। मनपा आयुक्त ने मनपा मुख्यालय में पार्टी को दिया जाने वाला कार्यालय को भी फिलहाल देने से इंकार किया और कहा कि फिलहाल मनपा में किसी की सरकार नही होने से कार्यालय की जगह नहीं दी जा सकती।

मनपा को अब तक मिला है सिर्फ 50 शिकायत सुझाव
मनपा प्रशासन द्वारा खेल मैदान और गार्डन को भाड़े पर देने को लेकर बनाए गए नियमावली का जनता की ओर से मंगाए गए शिकायत और सुझाव में जनता की ओर से मात्र 50 ही सुझाव आए है ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups