दक्षिण मुंबई में बड़े अंतर से जीतेगी महायुति

Mon, Oct 02 , 2023, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार का दावा  
महानगर संवाददाता
मुंबई।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने दावा किया कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट (Mumbai Lok Sabha seat) पर महायुति बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी और अरविंद सावंत (Arvind Sawant) की हार तय है। पिछले बार वे हमारी मेहरबानी से चुनाव जीते थे। उनका कोई काम नहीं था, वे केवल नरेंद्र मोदी की वजह से चुनाव जीते थे। अरविंद सावंत मोदी जी का पोस्टर लेकर घूमे, ऐसे में वे चुनाव जीते। दक्षिण मुंबई में उनका चेहरा कोई नहीं जानता था।शेलार ने कहा कि आज याकूब मेमन की कब्र को संवारने वाले अब कब्र के चारों तरफ घूमकर वोट मांग रहे हैं।दक्षिण मुंबई स्‍वाभिमानी मराठी लोगों की है और वे बदला लेंगे। मुंबई की सभी 6 सीटों पर हम जीतेंगे और दक्षिण मुंबई में बड़े अंतर से हमारी जीत होगी।

राऊत चिलम, गांजा लेकर बैठते हैं
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राऊत (Sanjay Raut) के बारे में शेलार ने कहा कि वे बोलते समय चिलम और लिखते समय गांजा लेकर बैठते हैं। कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति उनकी बातों का जवाब नहीं देगा। दशहरा मेले के लिए शिवाजी पार्क किसे मिलेगा? इसका निर्णय मुंबई महापालिका लेगी। कांग्रेस की पदयात्रा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का अभिवादन कर इंडिया गठबंधन को स्वच्छ भारत अभियान में शरीक होना चाहिए था। वे न तो स्वच्छता अभियान चला रहे हैं और न ही खादी खरीद रहे हैं। ऐसे में गांधी के नाम पर राजनीति करने वाला इंडिया गठबंधन है और गांधी के विचारों पर चलने वाले एनडीए वाले हैं।

नकली बाघ मांग रहे हैं सबूत
वाघ नख के बारे में उन्होंने कहा कि भाजपा छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघनख लेकर आ रही हे। इससे पेंग्विन परिवार के पेट में दर्द हो रहा है, ऐसे में नकली वाघ सबूत मांग रहे हैं। यूबीटी के लोग बार-बार छत्रपति और उनके परिवार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वे छत्रपति की वीरता को लेकर को सवाल करते हुए हास्यास्पद बयान दे रहे हैं। ऐसे में वे सभी नकली बाघ है। पेग, पेंग्विन और पार्टी ये आदित्य ठाकरे के विषय हैं। पब में हुई चर्चा का मतलब सड़क पर चर्चा करना नहीं है। क्या अफजल खान तुम्हारा मेहमान है? 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups