अगले साल 873 दमकल जवान होंगे शामिल
मुंबई। दमकल विभाग (fire department) में रिक्त पड़े पदो की भर्ती प्रक्रिया पूरा होने के बाद जवानों को प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है। अगले साल जनवरी महीने से दमकल जवान प्रशिक्षण (fire brigade training) लेने के बाद चरणो में अपनी सेवा देने के लिए शामिल होगे। जिससे दमकल विभाग में रिक्त पड़े पदो से कार्यरत जवानों पर पड़ रहे काम का बोझ से छुटकारा मिलेगा। बता दे कि मनपा प्रशासन ने 910 जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की। जिसमे पात्र 873 जवानों का प्रशिक्षण शुरू है । प्रशिक्षण के बाद सभी जवान अगले साल जनवरी महीने से अपनी सेवा देने के लिए दमकल विभाग में शामिल होने लगेंगे।दमकल विभाग में अभी लगभग 1400 जवान अपनी सेवा दे रहे है।जिनकी संख्या काफी कम है।मनपा ने दमकल में रिक्त पड़े दमकल जवानों के पदों को भरने के लिए इस साल जनवरी महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी।मनपा ने 910 दमकल जवानों के पदो की भर्ती करने के जनवरी से हुई शुरूआत में 11 मई को भर्ती का रिजल्ट निकला। दमकल जवानों के कुल 910 पदो में 273 पद महिला जवान के लिए आरक्षित है। दमकल जवानों की भर्ती प्रक्रिया में भी घोटाला होने का आरोप लगा और बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भायखला स्थित दमकल मुख्यालय पर आंदोलन भी किया गया।दमकल विभाग ने आंदोलन कारियो को भर्ती प्रक्रिया और रिजल्ट की जानकारी देकर विरोध करने वालो को शांत किया गया और भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। 873 दमकल जवानों का प्रशिक्षण वड़ाला, बोरिवली,मानखुर्द,भायखला आदि स्थानों पर चल रहा है।जिसमे 505 उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जनवरी में पूरा होगा।और बकाया जवानों का प्रशिक्षण अप्रैल में पूरा होगा।मनपा के दमकल विभाग में अप्रैल 2024 तक 873 दमकल जवानों के आ जाने के बाद कार्यरत जवानों का भार कम होगा।दमकल जवानों के कार्यरत हो जाने के बाद दमकल विभाग में 21 हजार 700 जवान तैनात हो जायेंगे।
आग की घटनाओं में हो रही बढ़ोत्तरी
मुंबई में पिछले कुछ दिनो से झोपड़ पट्टी इलाको को छोड़ गगन चुंबी इमारतों में आग की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है जिसके पीछे का कारण दोयम दर्जे का बिजली के तारों का उपयोग किया जाना जिससे शॉर्ट सर्किट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी माना जा रहा है और आग की घटनाएं भी बढ़ रही है।पिछले सात सालो में मुंबई में छोटी बड़ी 33 आग लगने की घटनाएं घटी है। जिसमें 221 लोगो की जान भी चली गई है। जबकि 1 हजार 492 लोग जख्मी हुए थे।आग की बढ़ती घटनाओं के चलते दमकल विभाग में जवानों की भर्ती करना जरूरी हो गया था।
दिव्यांगो का कोटा होगा रद्द
दमकल विभाग में 910 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में 873 जवान जल्द ही अपनी सेवा देने के लिए उपलब्ध हो जायेंगे।4 प्रतिशत पद दिव्यांगो के लिए आरक्षित होने के कारण 37 पद दिव्यांगो के लिए था।दमकल विभाग में कम मनुष्य बल होने के कारण जवानों के रिक्त पद को भरने का विचार किया जा रहा है।इसी के चलते दिव्यांगों का 4 प्रतिशत आरक्षण रद्द करने का विचार दमकल विभाग द्वारा किया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Oct 02 , 2023, 08:10 AM