मुख्यमंत्री शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री की गुप्त बैठक 

Mon, Oct 02 , 2023, 07:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिंदे सरकार कर सकती है बड़ी घोषणा  
बैठक में लोकसभा चुनाव सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा 
शिंदे के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर दो घंटे तक चली बैठक 
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
मराठा और ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है.इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार की हुई महत्वपूर्ण गुप्त बैठक ने राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है.बीते शनिवार की रात उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार अचानक  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास वर्षा बंगले पर पहुंचे।जहां पर पहले से मौजूद मुख्यमंत्री शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक हुई.करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीति के अलावा कई अहम मुद्दे पर चर्चा हुई.सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है.साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होना इस चुनाव में महायुति ने 48 में से 45 लोकसभा सीट को जीतने का टारगेट रखा है इस टारगेट को पूरा करने के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति की सरकार कोई बड़ा निर्णय ले सकती है.पितृपक्ष के बाद सरकार कोई बड़ी घोषणा कर सकती है.सीएम और दोनों डिप्टी सीएम की बैठक में ऐसी चर्चा हुई है.

विधायकों के अयोग्यता मामले पर चर्चा 
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की हुई महत्वपूर्ण बैठक में शिवसेना के  विधायकों की अयोग्यता को लेकर चल रही सुनवाई पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई.विधायकों के अयोग्यता मामले को लेकर उद्धव ठाकरे की शिवसेना राज्य स्तर पर शिंदे गुट और भाजपा के खिलाफ जनता के बीच जाकर मुहिम छेड़ दिया इस मुहीम से आगामी लोकसभा चुनाव में महायुति को भारी नुकसान हो सकता है इसलिए ठाकरे गुट के मुहीम का जवाब देने के लिए बैठक में रणनीति बनाई गई.वही विधायकों के  अयोग्यता को लेकर कानूनी शर्मिंदगी से बचने के लिए एक लॉ फर्म की भी नियुक्ति की गई है. इस बात पर भी चर्चा हुई है कि उन्हें राज्य के कानून विभाग के साथ किस तरह समन्वय स्थापित करना चाहिए. इसके साथ ही बिस्वास ने सूत्रों से जानकारी दी है कि शिंदे गुट के विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई है

फडणवीस वरिष्ठों से करेंगे चर्चा?
मिली जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह  रविवार को दिल्ली में भाजपा  की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है . इस बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस शामिल होने वाले है.बैठक के पहले या  बाद महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति के अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की क्या तैयारी चल रही है इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसकी पूरी जानकारी देंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नेताओं से राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा कर सकते है.   

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups