दो महीने बाद शुरू होगा 556 शौचालय बनाने का काम

Mon, Jul 24 , 2023, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा को मिल रहा निजी कंपनियों का साथ
नही खर्च करना पड़ेगा मनपा की तिजोरी का पैसा
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने लॉट 12 के तहत मुंबई शहर में 556 शौचालय जिसमे 20 हजार ब्लॉक बनाने का निर्णय लिया था।मनपा इन शौचालय को बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च करने के योजना बनाई थी।मनपा ने शौचालय बनाने के लिए टेंडर भी निकाल दिया था।इस बीच राज्य के कैबिनेट मंत्री और मुंबई उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मुंबई की जनता को उच्च कोटि का शौचालय उपलब्ध कराने के लिए निजी कंपनियों से मुलाकात की और उन्हें सी एस आर फंड के तहत मनपा को शौचालय उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। उनकी गुहार पर हिंदुस्तान लीवर सहित कई अन्य नामचीन कंपनियों ने मुंबई के लोगो को उच्च कोटि का शौचालय उपलब्ध कराने के लिए आगे आई। पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) सोमवार को मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) से मिलकर शौचालय उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के बारे में जाना।मनपा आयुक्त चहल ने लोढ़ा को बताया कि लॉट 12 के तहत शौचालय बनाने का निकाला टेंडर अभी रद्द नही किया गया है ।उन्होंने बताया की 556 शौचालय (556 toilet) जिसमे 20 हजार से अधिक ब्लॉक तैयार किए जाएंगे यह कार्य अगले दो महीने में शुरू किया जाएगा।मनपा प्रशासन ने मुंबई भर में शौचालय बनने वाले स्थानों की सूची तैयार कर रही है।मनपा को हिंदुस्तान लीवर सहित कई अन्य कंपनियां शौचालय बनाकर देने की तैयारी दिखाई हैं।एक शौचालय के बनाने पर लगभग 3 करोड़ खर्च होगा जिसका वहन निजी कंपनियां करेगी।यह शौचालय बाहर से बन कर आएगा जिससे शौचालय लगाने के स्थान तक गाड़िया कैसे पहुंचेगी यह देखा जा रहा है।मनपा आयुक्त ने कहा कि इसी लिए अभी तक निविदा रद्द नही किया है।जहा आप बना हुआ शौचालय लगाना मुमकिन नहीं होगा वहा पर शौचालय बनाया जाएगा जिसके लिए निकाली गई निविदा में ठेकेदार को काम देकर शौचालय बनाया जाएगा। मनपा आयुक्त ने पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा को जानकारी दी कि अगले दो महीने में शौचालय बनाने का काम शुरू होगा।

25 स्थानों पर आपला दवाखाना भी खुलना है बाकी
लोगो को घर के पास ईलाज की सुविधा मिले इसके लिए मनपा ने हिंदू हृदय सम्राट दवाखाना (Hindu Hriday Samrat Hospital) की शुरुआत की है।मनपा प्रशासन ने 164 स्थानों पर यह दवाखाना शुरू भी कर दिया है लेकिन 25 स्थानों पर जहा पर लोगो की मांग है अभी तक दवाखाना नही खुल पाया है। मनपा आयुक्त चहल ने जगह संबंधी समस्या की जानकारी देते हुए इन स्थानों पर जल्द दवाखाना शुरू करने की गवाही दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups