बेस्ट बसों में टपकता पानी परेशान  यात्रियों के  शिकायतों की बारिश!

Mon, Jul 24 , 2023, 07:40 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: यात्रियों को  सुविधा देने वाली और मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन के नाम से जानी जाने वाली बेस्ट बसों में  सफर करना मुंबईकरों को मुश्किल हो रहा है। बारिश के कारण बेस्ट (best) की कई बसों से पानी  का लीकेज हो रहा है। जिससे यात्री परेशान हो उठे है। यात्रियों को परेशानी भरी  यात्रा करनी पड़ रही  है. यात्रियों ने इसकी शिकायत बेस्ट प्रशासन (Best Administration) के पास की है और पूछ रहे हैं कि  बसों में टपकता बारिश का पानी कब बंद होगा। 
उल्लेखनीय है बेस्ट मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन कही जाती है। बेस्ट उपक्रम 100 वर्षों से मुंबई वासियों को उनकी सेवा में मुंबई की सड़कों पर दौड़ रही है। बेस्ट के पास अब खुद की 1646 बसें हैं जबकि बेस्ट प्रशासन ने यात्रियों को सुविधा देने के लिए 1584 बस भाड़े पर ली  है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुंबई के नागरिक सड़क पर बने गढ्ढो से पहले ही परेशान है अब बेस्ट की बसों में पानी टपकने से और बुरा हाल हो रहा है।बेस्ट की बसों में पानी टपकने की घटना बेस्ट की वातानुकूलित बस और सामान्य बस दोनों में हो रहा है। खासकर बारिश के दौरान सीटों पर पानी टपकने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों ने बेस्ट प्रशासन के पास बस में पानी टपकने की शिकायत की है और बसों में होने वाले लीकेज बंद करने की मांग की है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups