दौड़कर पकड़ा गया छिनैती का आरोपी
मुंबई : डीएन नगर पुलिस ने सोने की बिस्किट बताकर नकली सोना बेचने आये लोगों द्वारा व्यापारी को लूटने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पैसे लेकर भागे और नकली बिस्किट (Fake Biscuit) लेकर आये लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी जो नकली पुलिस बनकर आये थे वो फरार हो गए। मामले की अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
मामला 22 जुलाईं का है जब गहनों के व्यापारी सोने की बिस्किट (gold biscuits) खरीदने के लिए मोतीमहल होटल के पास अंधेरी पश्चिम इलाके में गए। तभी वहां शुभम नामक युवक आया। जिसने शिकायतकर्ता को लेकर किलो की सोने की बिस्किट दिखाई। शुभम ने कहा कि वह उन्हें काटकर उसमें से 100 ग्राम सोना देदेगा। लेकिन जब व्यापारी ने ईंट हाथ में लेकर देखा तब उसे पता चल गया कि वह सोना नहीं है। इसके बाद सोना लेने से उन्होंने माना कर दिया। इसिपर शुभम के साथ आये दूसरे युवक ने व्यापारियों के पास मौजूद पांच लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया। जिसके बाद वहां पर मौजूद दोनों व्यापारियों ने शुभम को पालड़कर रखा। टैब तक नकली पुलिस व्हां पहुंची और शुभम को अपने साथ लेलर जाने लगी। लेकिन इस बीच असली पुलिस वहां पहुंची और मामले का खुलासा हो गया। इसपर वहां पहुंची असली पुलिस ने उसका पीछा कर शुभम को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन दूसरे नकली पुलिस भागने में कामयाब हो गए।
नाम बदलकर आया था सोने की बिस्किट बेचने
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुभम (Shubham) को जब पुलिस ने पकड़ा तब उससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह शुभम नहीं बल्कि वह अल्ताफ मो कागदी उर्फ शुभम (36) है। जिसने शिकायतकर्ता को 100 ग्राम सोने का बिस्किट देने के बहाने से नकली सोना दे रहा था। सोना नकली होने के बारे में उन्हें पटक चलते ही आरोपी छिनैती कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
पहले असली बिस्किट देकर विश्वास बनाया
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता को जून महीने में एक यादव नामक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उसके पास सोने की बिस्किट है जिसे उसे बेचना है। दोनों के बातचीत के बाद अंधेरी में ही शुभम बताने वाले व्यक्ति शिकायतकर्ता से मिला और असली सोने की बिस्किट दी और पैसे आरोपी को दिए। जिससे उसका विश्वास आरोपी पर बन गया। जिसके बाद आरोपी ने फिर से सोने की ईंट देने की बात की। उसीके बाद आरोपी व्हां पहुंचा और पैसे खींचकर लेकर भाग गया।
पुलिस बतानेवाले नकली पुलिस भागे
सोने की बिस्किट खरीदने आये व्यापारी ने जब खुद को शुभम बताने वाले व्यक्ति से मिला तब उसके साथ मौजूद नदीम समसुद्दीन धनसे पैसे लेकर भाग गया। तब व्यापारी ने शुभम को को पकड़ लिया तभी दो लोग खुद को पुलिस बताकर आये और शुभम को ऑटो में बिठाकर ले जाने लगे और पुलिस थाने में आने के लिए कहा। इसबीच असली पुलिस वहां पहुंच गई और फिर दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन नकली पुलिस बतानेवाले आरोपी भागने में सफल हो गए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jul 24 , 2023, 06:48 AM