नवी मुंबई। पनवेल के पास नाले में ऐसी जगहें भी हैं, वहां अवैध रूप से कचरे फेंके जाने से डम्पिंग ग्राउंड (dumping ground) बन गया है और यह डंपिंग ग्राउंड पालतू जानवरों के लिए जानलेवा (deadly) साबित हो रहा है। पिछले एक महीने इस डम्पिंग ग्राउंड में जहरीले कचरे से आठ जानवरों की मौत होने की शिकायत पनवेल पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग ग्रीन यात्रा संस्था के राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने किया है |
पनवेल के आपटा ओर तारा ग्राम पंचायत के तरफ से पनवेल में अवैध रूप से निकलने वाले कचरा आपटा रोड के सर्वे नंबर 70 के पास अवैध रूप से डम्पिंग ग्राउंड बनाया गया है | यहा अवैध रूप से बनाए गए डंपिंग में शहर के कचरे के साथ ही जहरीले कचरे फेंके जा रहे है | जहा आस पास के पालतू जानवर घूमने जाते है | इस डम्पिंग मे जहरीले केमिकल (toxic chemicals) या घातक रसायन डाले जाने के कारण उसके शिकार बन रहे है |पिछले एक महीने से इस डम्पिंग ग्राउंड पर आठ पालतू जानवरों की मौत हो चुकी है। जब की पाँच पालतू जानवरों का स्वास्थ खराब होने की जानकारी राजेश अग्रवाल ने दी | पालतू जानवरों के स्वास्थ के साथ हो रहे खिलवाड़ को देखते हुए राजेश अग्रवाल ने पनवेल तालुका पुलिस ओर रायगड जिला अधिकारी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है |कचरा कभी बड़ी समस्या नहीं होती, अगर वह बायोडिग्रेडेबल हो। यानी वह मिट्टी में मिलने के बाद आसानी से समाप्त हो जाए। प्लास्टिक के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह मिट्टी में समाप्त नहीं होता है। यही कारण है कि इससे पूरे पर्यावरण पर एक अजीब सा खतरा उत्पन्न हो गया है। यह सिर्फ मनुष्य ही नहीं, बल्कि पूरी पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 23 , 2023, 09:38 AM