- डेढ़ महीने में करीब 4400 कचरे की शिकायत
मुंबई : भारी बारिश के बीच मुंबईकर जलजमाव ही नहीं कचरे की समस्या से भी जूझ रहे हैं। मुंबई में डेढ़ महीने के भीतर कचरे की करीब 4400 शिकायत बीएमसी के व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर पर मिली है। इसमें सड़क पर कूड़ा पड़ा रहने की कुल 3205 शिकायतें थीं जबकि 1200 शिकायतें निर्माण के मलबे ( डेब्रिज) से संबंधित थीं। बीएमसी के एक अधिकारी ने दावा किया इसमें से पिछली एक महीने में करीब 95 प्रतिशत से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई की गई। मुंबई में औसतन प्रतिदिन कचरे से संबंधित 100 शिकायत बीएमसी को मिल रही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई को साफ़-सुथरा रखने के लिए 8 जून 2023 को 8169681697 व्हाट्सएप नंबर (Eknath Shinde) जारी किया था। इसे मुख्यमंत्री क्लीन मुंबई हेल्पलाइन नंबर भी कहा जाता है। मुंबई में कहीं भी पड़े कचरे की शिकायत लोग इस नंबर पर कर सकते हैं। यह शिकायत सीधे संबंधित विभाग में जाती है। संबंधित अधिकारी कचरे की जगह को क्लीन करवा कर इसी व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर पर फोटो अपलोड करना होता है। बता दें कि बीएमसी ने वर्ष 2030 तक मुंबई में कचरा उत्पादन शून्य का लक्ष्य रखा है। बीएमसी के करीब 29 हजार सफाई कर्मचारी मुंबई को साफ़ सुथरा रखने के लिए प्रतिदिन काम करते हैं। मुंबई में प्रतिदिन लगभग 6 हजार मीट्रिक टन कचरा पैदा होता है। मुंबई से कचरे को उठा कर देवनार और कांजुरमार्ग डंपिंग ग्राउंड में कचरे को फेंका जाता है। इसके बावजूद भी कई लोग कूड़ा-कचरा सड़कों, खुले स्पेस और फुटपाथों पर फेंक देते हैं।
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि इसी तरह अवैध रूप से डेब्रिज फेंकने की भी शिकायत लगातार मिल रही है। शिकायत करने वालों का कहना है कि डेब्रिज खाली जगह पर, सर्विस रोड के पास और हाइवे के किनारे रात में फेंके देते हैं। इससे आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है।
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि नागरिकों से इस नंबर पर सिर्फ कचरे और डेब्रिज से संबंधित शिकायत करने को कहा गया है , लेकिन लोग तरह-तरह की शिकायतें कर रहे हैं। क्योंकि इस नंबर पर आई अन्य शिकायतों का निपटारा नहीं किया जाएगा। 3205 कचरे की शिकायत में से 3195 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। वहीं 1200 डेब्रिज की शिकायत में से 1193 का निपटारा हुआ है। बाकी शिकायतों का निपटारा जल्द ही किया जाएगा।
बीएमसी अधिकारी ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत मिलने के कुछ ही घंटे के बाद कचरे की सफाई (garbage cleaning) कर दी जा रही है। यदि कचरे की सफाई नहीं हुई और दोबारा वही शिकायत मिली तो संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत करते समय लोग फोटोग्राफ के साथ स्थान का पता, जीपीएस के जरिए लोकेशन की भी जानकारी उपलब्ध कराएं। इससे शिकायत निपटारा में आसानी होगी। जनता द्वारा की गई शिकायत दर्ज होने के बाद सीधे संबंधित विभाग के पास जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 23 , 2023, 08:45 AM