लोकमान्य तिलक की जयंती पर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने किया अभिवादन 

Sun, Jul 23 , 2023, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। रविवार को लोकमान्य बाळ गंगाधर तिलक (Lokmanya Bal Gangadhar Tilak) की जयंती पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) अपने सरकारी आवास और विधानभवन में सचिव जितेंद्र भोले ने  उनकी तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित  कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री शिंदे ने अपने संदेश में कहा कि लोकमान्य तिलक ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है का नारा देते हुए  युवाओं के मन में स्वतंत्रता संग्राम की भावना पैदा की थी.वह एक दार्शनिक, पत्रकार और प्रखर राष्ट्रवादी थे। उनके साहसिक लेखन और भाषण ने ब्रिटिश सत्ता को हिलाकर रख दिया। उन्होंने सामाजिक-शैक्षिक और सांस्कृतिक विभिन्न स्तरों पर भारत की एकता के लिए अथक प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने  कहा, ''इस भारत माता के सपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर शत-शत नमन.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups