मनपा पर लहराएगा भाजपा का झंडा
मुंबई। पार्टी नेतृत्व के दावे के साथ आश्वासन देता हूँ कि दिंडोशी विधानसभा (Dindoshi Assembly) क्षेत्र में जितने भी वॉर्ड हैं, उसे मनपा चुनाव में जीतकर दूँगा और मुंबई का अगला महापौर भजपा का होगा। ये बातें भारतीय जनता पार्टी मुंबई के उपाध्यक्ष व विधयाक राजहंस सिंह (Rajhans Singh) ने कही।
रविवार को भारतीय जनता पार्टी, दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र की ओर से दिंडोशी ( पूर्व ) के कैप्टन सावंत मार्ग स्थित श्याम बापू हॉल में आयोजित 'कार्यकर्ता पक्ष प्रवेश' कार्यक्रम में विधायक राजहंस सिंह बोल रहे थे। इस मौके पर विधयाक राजहंस सिंह ने कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि और भारतीय जनता पार्टी,मुंबई के अध्यक्ष एड. आशीष शेलार (Ashish Shelar) की ओर इशारा कर कहा कि पिछली बार कुछ कारणों से मुंबई में पार्टी का महापौर नहीं बन पाया था।
लेकिन इस बार ऐसे नहीं होगा। अबकी बार भाजपा का मुंबई में महापौर होगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको दिंडोशी क्षेत्र की जनता की ओर से आश्वान देता हूँ कि दिंडोशी में जिनते भी मनपा वार्ड हैं, उन सबको जीतकर दूँगा। राजहंस सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। अर्थव्यवस्था के मामले में हम दुनिया मे 5 वें नंबर पर हैं। अगर इसी तरह से हमारी विकास गति बढ़ती रही तो हम अर्थव्यवस्था के मामले में तीसरे नंबर हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि होने वाले लोकसभा के चुनाव में विपक्षी मोदी का मुकाबला करने के लिए 26 दलों को मिलाकर 'इंडिया' नामक कुनबा बनाए हैं। देश को लूटने वालों की फितरत एक भी काम न आएगी और एनडीए की बंपर जीत होगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। मुख्य अतिथि व भाजपा,मुंबई अध्यक्ष एड. आशीष शेलार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय पक्ष प्रवेश की प्रक्रिया पूरे मुंबई में चल रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की विशेषता है कि इस दल में छोटे से छोटा कार्यकर्ता पार्टी का नेतृत्व करता है, जिसका उदाहरण प्रधानमंत्री मोदी जी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। ये लोग एक छोटे से कार्यकर्ता की हैसियत से आज यह सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया हुआ है। जबकि यह विशेषता अन्य दलों में नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति की क्षमता अनुसार उसको पद, प्रतिष्ठा मिलती है।
शेलार ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। इसके बाद पार्टी फिर व्यक्ति। हम वही करते हैं, जो राष्ट्रहित और समाजहित में होता है। इस मौके पर एड. सुनील कुमार शर्मा और सोनाली अंबालकर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। इस अवसर पर मुंबई सचिव ज्ञानमूर्ति शर्मा, पूर्व नगरसेविका संगीता शर्मा, दिंडोशी मण्डल अध्यक्ष राजन सिंह, जेपी सिंह, संजय आव्हाड, कमलेश शुक्ला अजय शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jul 23 , 2023, 08:31 AM