मुंबई: गोरेगांव पुलिस ने शुक्रवार को एक ड्राइवर के खिलाफ एफएआईआर दर्ज किया। जिसे गुजरात में ब्रांडेड कपड़ों (branded clothes) की एक खेप पहुंचाने के लिए काम पर रखा गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वह वाहन और कपड़ों के साथ 22 लाख रुपये (Rs 22 lakh) लेकर गया है।
शुक्रवार को व्यवसायी दिनेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें कहा गया है कि आरोपी राजू यादव को उसके एक करीबी दोस्त ने बुलाया था। इस डिलीवरी के लिए शिकायतकर्ता के भाई का वाहन जिसमें कपड़े लड़े थे, उसे शनिवार दोपहर तक गुजरात के सूरत पहुंचना था। यादव ने पुलिस को बताया की उन्होंने ड्राइवर पर भरोसा किया क्योंकि उसने कुछ महीनों तक उनके दोस्त के लिए काम किया था। उसके पास अगले कुछ दिनों तक कोई काम नहीं था। इसलिए उन्होंने उसे डिलीवरी के लिए भेजने फैसला किया।
शुक्रवार शाम को ट्रक में 15 लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े लादकर राजू यादव को सौंप दिया गया। उन्हें शनिवार दोपहर एक बजे तक गंतव्य पर पहुंचना था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी डिलीवरी के समय के एक घंटे बाद भी वहां नहीं पहुंचा, तो शिकायतकर्ता ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, जिसने कॉल का जवाब नहीं दिया। जिस ग्राहक ने डिलीवरी का ऑर्डर दिया था, उसने भी पुष्टि की कि उसका माल वाला ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा है। जिंसके बाद यादव ने पुलिस थाने मवन संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामले के8 अधिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 22 , 2023, 10:18 AM