कुर्ला नेहरू नगर में मनपा स्कूल बनी नई इमारत का केसरकर ने किया उदघाटन
मुंबई। कुर्ला पश्चिम में नेहरू नगर स्थित मनपा प्रशासन द्वारा बनाई गई 7 मंजिला इमारत का शिक्षण मंत्री दीपक केसरकर ने शनिवार को उद्घाटन किया।शिक्षण मंत्री ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई की ओर अधिक झुकाव हो इसके लिए रीड मुंबई उपक्रम अपनाया जा रहा है इसी तरह बच्चो को खेती बारी की भी जानकारी हो इसके लिए मनपा प्रशासन ने किचन गार्डन की शुरुआत की है।जिसमे स्कूलों की छत पर सब्जी पैदा की जाएगी इसी के माध्यम से बच्चो को कृषि की जानकारी दी जाएगी। शिक्षण मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने कहा देश में मुंबई मनपा एकमेव महानगर पालिका है जो कि 8 भाषाओं में बच्चों को शिक्षा देती है। मनपा अब बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा बच्चों को समझ में आ रही है कि नहीं यह जानने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ) का उपयोग किया जाएगा।मनपा जमीनी स्तर पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है,.
नेहरू नगर में मनपा की बनी स्कूल का उद्धघाटन करते हुए शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा मनपा छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा दी जाए, तो वे शिक्षा के बाद अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और इस प्रकार पेशेवर बन सकते हैं। इसी लिए मनपा स्कूलों में कौशल्य विकास की शिक्षा शुरू की गई अब इसे राज्य भर के स्कूलों में हाईटेक शिक्षा मुहैया करायी जायेगी. इसके लिए हर स्कूल में एक वेब कैमरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग यह जानने के लिए किया जाएगा कि छात्र उन्हें दी जा रही शिक्षा को समझते हैं या नहीं। छात्रों में पढ़ने के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार मुंबई के स्कूलों में 'रीड मुंबई' पहल लागू करने जा रही है। यह पहल 'रीड महाराष्ट्र' नाम से राज्य भर के स्कूलों के लिए भी लागू की जाएगी। शहर में पढ़ने वाले विद्यार्थी किसानों की समस्याओं से अवगत हों, इसके लिए स्कूलों की छतों पर 'किचन गार्डन' बनाए जाने चाहिए। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि मध्याह्न भोजन के लिए जरूरी सब्जियां यहीं तैयार करायी जाए। .उल्लेखनीय है कि मुंबई महानगरपालिका अब बच्चो को उच्च कोटि की शिक्षा देने के लिए सीबीएससी आई सी एस सी सहित कैंब्रिज बोर्ड की शिक्षा दे रही है।मुंबई मनपा बच्चों के परिजन पर आर्थिक भार नहीं पड़े इसके लिए किताब कॉपी सहित जूता, मोजा टिफिन, बॉक्स , बारिश से बचने के लिए रेनकोट छत्री आदि 27 प्रकार की वस्तु मुफ्त में देती है।मनपा बच्चो को उच्च कोटि की शिक्षा देने के लिए अब अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।यही कारण है की मनपा स्कूलों में अब फिर एक बार बच्चो की संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक समय 3 लाख से कम हुई बच्चो की संख्या अब फिर 4 लाख पार कर गई है।मनपा ने इसी साल 3 नए सी बी एस सी के स्कूल शुरू किए । शनिवार को कुर्ला पश्चिम स्थित नेहरू नगर में मनपा द्वारा बनाई गई 7 मंजिला इमारत का शिक्षण मंत्री दीपक केसरकर ने उद्घाटन किया इस अवसर पर विधायक मंगेश कुडालकर, पूर्व विधायक श्री. तुकाराम काते, सहायक आयुक्त धनाजी हेरलेकर, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) राजेश कंकाल, शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजू तडवी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 22 , 2023, 08:08 AM