डिप्टी सीएम फडणवीस के जन्मदिन 

Sat, Jul 22 , 2023, 08:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा ने मनाया सेवा सम्मान दिन 
मुंबई सहित पूरे प्रदेश सेवा सम्मान दिन का विभिन्न कार्यक्रम   


मुंबई।
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के जन्मदिन (birthday) पर 22 जुलाई शनिवार को भाजपा ने सेवा सम्मान दिन (seva samman day) के रूप में मनाया। मुंबई,ठाणे सहित पूरे प्रदेश में अलग -अलग स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें भाजपा के सांसदों,विधायकों और पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान शिविर,स्वास्थ्य शिविर,नेत्रदान शिविर के साथ -साथ गरीबों को अनाज बांटा गया.नागपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) के प्रमुख  उपस्थिति में जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुकड़े के नेतृत्व में 15 हजार नागरिकों को उनके कामों को लेकर प्रलंबित कागज पत्रों को उन्हें सौंपा गया.इसी प्रकार मुंबई के धारावी के गणेश मंदिर विद्यामंदिर में राज्य के कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और विधायक प्रवीण दरेकर,प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवनाथ बन के मौजूदगी में गरीबों को अनाज बांटा गया.वही कांदिवली में रक्तदान शिविर के अलावा सफाई कर्मियों को अनाज बांटा गया.इस दौरान उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी और स्थानीय विधायक योगेश सागर पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव प्रतिभा गिरकर मौजूद थी .इसी तरह लातूर में भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये के नेतृत्व में सफाई करने वाले महिलाओं का सत्कार और उन्हें रेनकोट दिया गया.इस अवसर पर विधायक रमेश अप्पा कराड,जिलाध्यक्ष दिलीपराव देशमुख प्रदेश प्रवक्ता गणेश हाके उपस्थित थी.ठाणे में विधायक निरंजन डावखरे की तरफ से वाल्मीकि भाइयों और रिक्शा चलाने वाली महिलाओं को रेनकोट और अनाज दिया गया.इस दौरान विधायक संजय केलकर,जिलाध्यक्ष संजय वाघुले  नम्रता कोली उपस्थित थी.देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर  सेवा सम्मान दिन के रूप में मनाते हुए  कणकवली  विधायक नितेश राणे ने वैभववाड़ी पुलिस स्टेशन के सभी पुलिस कर्मियों को बारिश का रेनकोट बांटा। पुणे में प्रदेश महामंत्री मुरलीधर मोहोल ने करीब दो  हजार दिब्यांगजनों को कृतिम हाथ और पैर बांटा।इसी प्रकार कांदीवली पूर्व के विधायक अतुल भातलखर के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा रक्दान शिविर का आयोजन किया गया जिमसे भाजपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया।उपमुख्यमंत्री फडणवीस के  जन्मदिन पर  भाजपा युवा मोर्चा ने भी  सेवा सम्मान दिन का कार्यक्रम आयोजित किया इसमें मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री दीपक सिंह के नेतृत्व में  धारावी में सफाई कर्मियों के घर -घर जाकर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने  उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें राशन किट का भी वितरण किया।इसी तरह मुंबई सहित पूरे प्रदेश में जगह -जगह भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा सेवा सम्मान दिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups