तालाबो में अभी तक 50 प्रतिशत पानी भी नहीं हो पाया जमा
पानी की समस्या जस की तस है बनी
मुंबई। पिछले चार दिनों से मुंबई ठाणे और पालघर सहित अन्य इलाको में हो रही भारी बारिश (Heavy rain) से लोग परेशान हुए। रायगढ़ जिले में हुए भूस्खलन (landslide) से दो दर्जन से अधिक लोगो की जान भी चली गई। मुंबई में हुई बारिश पर नजर डाले तो शुक्रवार सुबह 8 बजे ने शनिवार की सुबह 8 बजे तक मुंबई के सांताक्रूज में चौबीस घंटे में 204 मिमी बारिश दर्ज की गई जो कि पिछले नौ सालों में तीसरी बार है। इसके पहले 16 जुलाई 2021 को 253 ,3 मिमी और 2 जुलाई 2019 को 375 ,2 मिमी बारिश हुई थी। मुंबई में इतनी बड़ी मात्रा में बारिश होने के बावजूद मुंबई में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।मुंबई शहर को जलापूर्ति करने वाले तालाब में अभी तक मात्र 48 प्रतिशत ही पानी जमा हो पाया है। जिससे मुंबई पर अभी भी जलसंकट बना हुआ। तालाबों में पानी की कमी के चलते मनपा प्रशासन ने 10 प्रतिशत पानी की कटौती 1 जून से ही शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले 4 दिनो से मुंबई और उसके आस पास हो रही बारिश से लोग परेशान हो उठे है। शनिवार को बारिश का जोर मुंबई में धीमा सा पड़ गया। शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मुंबई के शहर में 16,34मिमी पूर्व उपनगर में 21,97 मिमी और पश्चिम उपनगर में 28,02 मिमी बारिश हुई। बारिश का जोर मुंबई ठाणे और पालघर सहित रायगढ़ में जोरदार था लेकिन नाशिक इलाके में बारिश नही होने से तालाब में पानी की स्थिति विकट बनी हुई है। तालाबों में अभी तक मात्र 48 प्रतिशत पानी ही जमा हो पाया है। जबकि पिछले साल अब तक 88 प्रतिशत तालाब भर गया था वही 2022 में भी तालाबों में 53,86 प्रतिशत पानी जमा हो गया था।तालाब क्षेत्र में बारिश नही होने से मुंबई की लोगों पर अभी भी जलसंकट बना हुआ है। तालाब में पानी कम होने के कारण मनपा प्रशासन ने 1 जून से 10 प्रतिशत पानी कटौती शुरू की है।जिसका परिणाम कई इलाकों में अभी से दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में लोगो का आरोप है कि बारिश में भी लगभग 50 प्रतिशत पानी कटौती की जा रही है। तालाब में जमा हुए पानी से अभी तक मात्र 198 दिन ही पानी सप्लाई हो सकता है। मुंबई को साल भर रोजाना 3850 एम एल डी पानी सप्लाई होने के लिए जलापूर्ति करने वाले तालाब में कुल 14 लाख 47 हजार 363 एम एल डी पानी जमा होना चाहिए जबकि अभी तक मात्र 6 लाख 88 हजार 142 एम एल डी पानी जमा हो पाया है। शनिवार को तड़के सुबह मुंबई में ही भारी बारिश से अंधेरी सबवे और सायन 24 नंबर रोड पर पानी भर गया था जिससे अंधेरी सबवे से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था सायन में भी पानी भरने से कुछ समय के लिए वाहनों के मार्ग को डायवर्ट करना पड़ा था ।
22 जुलाई सुबह 6 बजे तक सात तालाबों में जमा हुआ पानी
तालाब में जमा कुल पानी कल 24 घंटे हुई बारिश
साल कुल जमा पानी प्रतिशत
2023 688142 47. 54
2022 1268656 87. 65
2021 779568 53. 86
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 22 , 2023, 07:44 AM