राज्य सरकार ने अब शुरू की डॉक्टरों की भर्ती
अधिवेशन में उठा मामला
मुंबई। कोरोना काल में डॉक्टरों (doctors) और अस्पतालों की कमतरता (deficiency) से मरीजों का बुरा हाल हुआ।दक्षिण मुंबई के सेंट जार्ज अस्पताल (St George's Hospital) में डॉक्टरों की कमतरता से मरीज को सुविधा नही मिलने से लोग इस अस्पताल में आना छोड़ दिए है जिसके चलते एक एक करके कई विभाग बंद होने लगे है।राज्य में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और भाजपा की सरकार आने के बाद डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है इतना ही नही अस्पताल में जर्जर अस्पताल के रूप में चले गए विभागों का नूतनीकरण करने का काम भीं शुरू किया गया है।इस तरह की जानकारी राज्य के वैधकीय शिक्षण मंत्री हसन मुस्रिफ ने भाजपा विधायक राजहंस सिंह के पूछे सवाल पर जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में अस्पताल में खाट की उपलब्धता नही होने से खाट के लिए दर दर भटक रहे थे। वही दक्षिण मुंबई के मध्य में बनी सेंट जार्ज अस्पताल में निवासी डॉक्टर और कर्मचारियों की कमतरता से अस्पताल का एक एक विभाग बंद होने की कगार पर जा रहा था।भाजपा के विधानपरिषद सदस्य राजहंस सिंह ने अस्पताल की खस्ता हाल पर सरकार से सवाल पूछा कि अस्पताल में कर्मचारियों की और निवासी डॉक्टर की कमतरता अस्पताल का एक एक विभाग बंद हो रहा है क्या । कोरोना काल के बाद तो अस्पताल की यह हालत हो गई थी कि अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में 70 प्रतिशत से भी अधिक मात्रा में कमी आ गई थी।सेंट जार्ज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जेजे अस्पताल भेजा जाने लगा। सेंट जार्ज अस्पताल का दो प्रमुख विभाग पूरी तरह बंद कर दिया गया इतना ही नही अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर भी बंद कर दिया गया था । अस्पताल में छोटा मोटा ही ऑपरेशन हों रहा था। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और कर्मचारियों की कमी से अस्पताल धीरे धीरे बंद होने की कगार पर जा रहा था। मरीजों का बुरा हाल हो रहा था।राजहंस सिंह ने अस्पताल को सुचारू रूप से चलने के लिए सरकार से क्या उपाय योजना की है इसकी जानकारी अधिवेशन के दौरान वैद्यकीय शिक्षण मंत्री से इस पूरे मामले पर जानकारी मांगी।राज्य के वैद्यकीय शिक्षण मंत्री हसन मुस्रीफ ने अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों की कमतरता को सही ठहराते हुए डॉक्टरों और कर्मचारियो की कामरता पर निवासी डॉक्टर की जल्द भर्ती होने की जानकारी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।अस्पताल के विभागों का भी चरण पद्धति में नूतनीकरण किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि मरीजों को इलाज को लेकर होने वाली परेशानियों को जल्द दूर किया जाएगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jul 22 , 2023, 07:07 AM