मुंबई। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई अत्याचार की घटना को लेकर विधानसभा (Assembly) में कांग्रेस ने आक्रामक रूख अपनाया। कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड, यशोमति ठाकुर, प्रणिति शिंदे ने सदन में प्रस्ताव लाने की मांग की। हालांकि अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) ने नियमों का हवाला देते हुए पहले प्रस्ताव रखने को कहा।
इस दौरान सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहेब थोरात, राकांपा के जितेंद्र आव्हाड भी पहुंच गए। कांग्रेस सदस्य शोर मचाते हुए प्रस्ताव लाने की मांग करने लगे। अध्यक्ष ने प्रश्नोत्तर शुरू किया। पहला प्रश्न कांग्रेस के विश्वजीत कदम का था। कांग्रेस के सदस्यों ने उन्हें वह प्रश्न नहीं पूछने दिया। इस पर अध्यक्ष ने दूसरा प्रश्न पुकारा, तब विपक्षी सदस्य हंगामा और नारेबाजी करते नजर आए। अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि यशोमति ठाकुर ने महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है, लेकिन उन्होंने पहले कोई प्रस्ताव पेश नहीं किया। सदन का कामकाज नियम से चलता है। विपक्ष योग्य आयुध का उपयोग करके चर्चा की मांग करे, लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। इसके पहले विपक्षी सदस्यों ने सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले विधानभवन की सीढ़ियों पर बैनर पोस्टर लहाराते हुए मणिपुर में हुई घटना का विरोध किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 21 , 2023, 08:49 AM