जगह जगह भरा पानी मनपा आयुक्त जमीन पर उतरकर जलजमाव का लिया जायजा
चार घंटे में हुई 125 मिमी बारिश
अगले दो दिन तक एलो एलर्ट
हार्बर लाइन 30 मिनट के लिए हुई बंद
मुंबई - पिछले तीन दिनों से मुंबई मे हो रही बारिश का जोर शुक्रवार को भी बना रहा। शुक्रवार को मुंबई में भरी बारिश का असर यह हुआ की निचले इलाको में पानी भर गया। निचले इलाकों में पानी जमा होने के कारण कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। उपनगरीय लोकल सेवा की हार्बर लाइन 30 मिनट के लिए बंद हो गई थी जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बता दे कि मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण अंधेरी में सबवे (Andheri Subway) में दो से तीन फीट पानी भर जाने के कारण सबवे बंद कर दिया गया. सड़क यातायात धीमा होने से कई स्थानों पर जाम लग गया था । कुर्ला में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से रेल यातायात बाधित हो गया और हार्बर लाइन पर कुर्ला से वडाला तक यातायात रोक दिया गया। इस बीच मध्य रेलवे की लोकल सेवा भी आधे घंटे की देरी से चली जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई के कई इलाको में पानी भरने की समस्या लोगो को झेलनी पड़ी। मनपा प्रशासन ने जानकारी दी की चार घंटे की बारिश 125 मीमी हुई। पानी का निचरा करने के लिए मनपा ने 275 पंप का उपयोग किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल मुंबई में हुए जलजमाव का जायजा लेने के लिए खुद जमीन पर उतरे मनपा आयुक्त हिंदमाता, किंग सर्कल, मिलन सबवे, अँधेरी सबवे, और सायन सर्कल जहा पर हर समय पानी भरता है उसका जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल उपाय योजना करने का निर्देश दिया। मुंबई और उपनगरों में सुबह 10 बजे तक बारिश रुकी और फिर शुरू हुई भारी बारिश दो से ढाई घंटे तक लगातार बारिश होती रही। जिसके चलते मुंबई के अंधेरी सबवे, जुहू गली रोड, असल्फा मेट्रो स्टेशन, घाटकोपर, साकीनाका, जोगेश्वरी, मरोल, मरीन ड्राइव, विक्रोली, अंधेरी चकला, सायन गांधी मार्केट, किंग्स सर्कल, चेंबूर शेल कॉलोनी, विद्या विहार, बांद्रा, परेल, दादर और अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया। दो से तीन फीट पानी भर जाने के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया. सायन गांधी मार्केट में भी सड़क पर जलभराव के कारण ट्रैफिक डायवर्ट (traffic divert) किया गया। मनपा ने 110 स्थानों पर पानी निचरा करने की व्यवस्था तैयार रखी थी. जल जमाव वाले स्थान पर पंप लगाकर पानी की निकासी की गयी.
सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक हुई बारिश
शहर - 73.62 मिमी
पूर्वी उपनगर - 88.30 मिमी
पश्चिमी उपनगर - 63.29 मिमी
यहां जमा हुआ पानी
अंधेरी सबवे, जुहू गली रोड, असल्फा मेट्रो स्टेशन, घाटकोपर, साकीनाका,
जोगेश्वरी, मरोल, विक्रोली, अंधेरी चकला, सायन-गांधी मार्केट, किंग्स
सर्कल, चेंबूर शैल कॉलोनी, विद्याविहार, बांद्रा, परेल, दादर टीटी, आरे
कॉलोनी आदि में पानी भर गया।
मनपा आयुक्त ने इन इलाको का किया दौरा
मुंबई में भारी बारिश के मद्देनजर नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने अंधेरी सबवे, गांधी मार्केट, किंग्स सर्कल, दादर, हिंदमाता का दौरा किया। मनपा आयुक्त के साथ अतिरिक्त आयुक्त अपर युक्त पी. वेलरासु उपायुक्त रंजीत ढाकने , रमाकांत बिरादर ,उल्हास महाले ,सहायक आयुक्त महेश पाटिल, मनीष वालुंज , पृथ्वीराज चव्हाण आदि अधिकारी मौजूद थे।
इस स्थान पर दर्ज हुई बारिश
माटुंगा - 104 मिमी
कोलाबा - 98 मिमी
सी वार्ड - 92 मिमी
ग्रांट रोड 86 मिमी
मनपा मुख्यालय - 85 मिमी
घाटकोपर - 130 मिमी
कुर्ला - 116 मिमी
गोवंडी, चेंबूर - 101 मिमी
14 स्थानों पर गिरे पेड़
शहर में 3, पूर्व उपनगर में 6 और पश्चिमी उपनगर में 5 स्थानों पर पेड़ और
पेड़ की शाखाएं गिर गईं। चार स्थानों पर मकान और मकानों की दीवारें ढही
लेकिन इन दुर्घटनाओं में सदैव से कोई हताहत नहीं हुआ ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jul 21 , 2023, 08:36 AM