उद्धव सेना के विरोध के बावजूद मनपा में खुला पालक मंत्री लोढ़ा का कार्यालय

Fri, Jul 21 , 2023, 08:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए खोला कार्यालय
मुंबई।
उपनगर के पालक मंत्री और कौशल्या विभाग के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात् लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) के चेतावनी को धता बताते हुए शुक्रवार को मनपा मुख्यालय में खुले नागरिक कक्ष कार्यालय में आकर बैठे। लोढ़ा ने आदित्य ठाकरे के चेतावनी को एक मात्र आरोप बताते हुए कहा की सरकार सोशल मीडिया पर नहीं चलती। लोगो की समस्या छुड़ाने के लिए जमीन पर उतरना पड़ता है । उन्होंने कहा कि यह कार्यालय मनपा में प्रशासन की नियुक्त होने तक खुला रहेगा जिससे आम जनता अपनी समस्या लेकर हमारे पास आ सके और हम उनकी समस्या का निपटारा कर सके ।

मुंबई शहर के पालक मंत्री मंगल प्रभात के लिए मनपा मुख्यालय में कार्यालय खोले का उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने जमकर विरोध किया आदित्य ठाकरे ने तो 24 घंटे की चेतावनी देते हुए कहा की चौबीस घंटे में कार्यालय बंद नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। पालक मंत्री लोढ़ा आदित्य ठाकरे के आरोपों को नजरंदाज करते हुए शुक्रवार को ही मनपा मुख्यालय आकर अपने कार्यालय पर कब्जा जमाया। लोढ़ा ने कहा कि पालक मंत्री बनने के बाद अब तक उपनगर के सभी वार्डो में दो बार आम जनता के लिए दरबार लगाया।सरकार आपके द्वार के रूप में वार्ड कार्यालय में लोगो की समस्या सुनी इस दौरान लोगो कि 15 हजार शिकायत मिली जिसमे 3 हजार शिकायत का जगह पर ही निराकरण किया।अभी भी 12 हजार लोगो की शिकयत बनी हुई है।मंगल प्रभात लोढ़ा आदित्य ठाकरे के आरोपों पर कहा कि सरकार घर पर बैठकर सोशल मीडिया पर नहीं चलती।लोगो की समस्या को दूर करने के लिए जमीन पर उतरना पड़ता है।उपनगर वासियों को मनपा मुख्यालय से समस्या छुड़ाना रोजाना आना मुमकिन नहीं हो पाता इसके लिए मैं यह आफिस खोला है रोजाना उनकी समस्या सुनकर उसका निराकरण करूंगा जिसको जो बोलना है बोले।लोढ़ा ने कहा कि शहर के पालक मंत्री दीपक केंसरकर के लिए भी कार्यालय खोले जाने की गुहार लगाई। लोढ़ा मनपा मुख्यालय के डिजास्टर कार्यालय में जाकर मुंबई में हुए जल जमाव की समस्या को देखा और मनपा के अधिकारियो को पानी भरने की समस्या का तत्काल निराकर करने का निर्देश दिया।लोढ़ा ने कहा कि यह कार्यालय जब तक मनपा का चुनाव नही हो जाता तब तक खुला रहेगा । चुनाव होने के बाद मनपा में नगरसेवक आ जाने के बाद उनकी समस्याओं का वह निराकरण करेंगे उसके बाद यह कार्यालय बंद किया जाएगा। मंगलप्रभात लोढ़ा के साथ भाजपा नेता प्रभाकर शिंदे,विनोद मिश्रा ,भालचंद्र शिरसाट ,कमलेश यादव सहित सभी उपनगर के पूर्व नगरसेवक उनके साथ मौजूद थे।
बता दे कि  मनपा में 7 फरवरी 2022 से प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो गया है। मनपा का काम काज प्रशासक के रूप में मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) देख रहे है।दिसंबर 2022 तक मनपा के पार्टी कार्यालय खुले  हुए थे। शिवसेना में फूट पड़ने के बाद भाजपा, शिवसेना,  कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सील लगा दिया गया । राज्य में एकनाथ शिंदे और भाजपा की सरकार आने के बाद शिवसेना में शुरू हुए आपसी झगड़े के बाद मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ( Iqbal Singh Chahal) ने सभी पार्टियों के पार्टी कार्यालय को सील कर दिया जिसके बाद सभी पार्टी नेताओं के मनपा मुख्यालय आना और समय देना मुमकिन नहीं हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups