मनपा मुख्यालय में खुला पालक मंत्री का कार्यालय

Thu, Jul 20 , 2023, 09:16 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा के पूर्व नगरसेवक नाराज
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने मुंबई के पालक मंत्री के लिए मनपा मुख्यालय (municipal headquarters) में जगह उपलब्ध कराई है। मनपा प्रशासन ने उपनगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha)  को अभी कार्यालय उपलब्ध कराया है जबकि मनपा अधिकारीयों की मानें तो शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर के लिए भी कार्यालय उपलब्ध कराया जाएगा। मनपा प्रशासन द्वारा पालक मंत्रियों के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने पर मनपा की राजिनितक पार्टियों के नेताओं में नाराजगी जताई जा रही है।

बता दे कि मनपा प्रशासन ने पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के लिए मनपा मुख्यालय की मुख्य इमारत के दूसरी मंजिल पर कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध कराई गई हैं। मनपा द्वारा उपलब्ध कराए गए कार्यालय पर पालक मंत्री नागरिक कक्ष कार्यालय का बोर्ड लगा हुआ है। मनपा इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि मनपा मुख्यालय में पालक मंत्री के लिए कार्यालय खोला गया है।मनपा प्रशासन द्वारा पालक मंत्री के लिए जगह उपलब्ध कराए जाने पर मनपा की राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस समाजवादी पार्टी और रांकपा ने विरोध किया।मंगल प्रभात लोढ़ा ने पालक मंत्री का  कार्यालय खोले जाने पर कहा की मनपा में फिलहाल प्रशासन नही है जिससे आम जनता को अपने काम के लिए कहा जाए । नगरसेवक नही होने से लोगो को परेशानी हो रही है जिसको देखते हुए लोगो को सुविधा देने के लिए कार्यालय खोला गया है।मनपा अधिकारियो ने बताया की शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) के लिए भी कार्यालय खोला जाएगा।

मनपा में राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय पर ताला लगा हुआ है।
बता दे की मनपा का कार्यालय फरवरी 2022 में खत्म हो गया।लेकिन उस दौरान मनपा के पार्टी कार्यालय पर ताला नहीं लगा ।लेकिन शिवसेना में फूट पड़ने के बाद मनपा में सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। मनपा में पिछले एक साल से मनपा की राजनीतिक पार्टियों पर ताला लगा हुआ है। मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा ने आरोप लगाया कि मनपा में को इतिहास में नही हुआ वह अब हो रहा है पार्टी कार्यालय ही नहीं मिनी मंत्रालय खोल दिया जाए समाजवादी पार्टी के नेता रइस शेख और रांकपां की रखी जाधव ने भी मनपा प्रशासन के इस कृत्य पर नाराजगी जताई।रखी जाधव ने कहा कि मनपा आयुक्त इस समय राज्य सरकार के कहने पर काम कर रहे है।उन्हे जनता की कोई फिक्र नहीं है ।लोगों का बारिश में गढ्ढों से और बीमारी से बुरा हाल हो रहा है लेकिन आयुक्त सिर्फ मंत्रियों की फिक्र कर रहें है 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups