रायगड पहाड़ी खिसकने की घटना से मनपा और एनडीआरएफ की टीम भी चौकन्नी

Thu, Jul 20 , 2023, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

घाटकोपर वर्षा नगर और विक्रोली पार्क साईट में घरो को कराया खाली 
सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह  
मुंबई:
रायगढ़ जिले खालापुर तालुका के मानविली गांव पर गिरे पहाड़ की घटना से मुंबई मनपा भी चौकन्नी हो गई। गुरुवार को मनपा के अधिकारियो और एनडीआरएफ की टीम (NDRF team) ने विक्रोली कुर्ला सहित अन्य पहाड़ी इलाको में जाकर पहाड़ी पर रहने वाले लोगो को आगाह किया।  लोगो से मानसून के दौरान सुरक्षित स्थानों पर जाने से लेकर किस तरह इस तरह की आपदाओं का पहल से आकलन करना है इसकी जानकारी लोगो को दी। इस बीच मनपा अधिकारियो  ने घाटकोपर के वर्षा नगर और विक्रोली के पार्क साईट के घरो को खाली  कराया।   
बता दे कि रायगढ़ के खालापुर तालुका में पहाड़ी खिसकने की घटी दुर्घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। इस दुर्घटना में लगभग गुरुवार की शाम तक 12 लोगो के मौत हो जाने और लगभग 110 लोगो को बचा लिया गया था। खबर लिखे जाने तक इस दुर्घटना में कई और लोगो के दबे होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी।  मुंबई में भी विक्रोली पार्क साईट , कुर्ला भांडुप और गोरेगाव इलाको में बड़ी संख्या में लोग पहाड़ियों के किनारे पर रहते है। मनपा के एन वार्ड के सहायक आयुक्त गजानन वेल्लाले ने घाटकोपर  पश्चिम के वर्षा नगर और एल वार्ड के अंतरगत आने वाले हनुमान टेकड़ी   की पहाड़ियों पर के घरो को खाली कराया गया। मनपा अधिकारियों ने बताया कि  जहां यह देखा गया कि भूस्खलन की संभावना थी वहां के घरो को खाली कराया गया।मनपा अधिकारियों ने बताया कि उन संरचनाओं से जो अस्थिर पाई गईं उन् स्थानों को खाली कराया गया। स्थानीय लोगों को आपातकालीन स्थिति में उनके लिए उपलब्ध अस्थायी आश्रय में जाने का निर्देश दिया गया ।

स्थानीय लोगो को संवेदनशील बनाना
 स्थानीय समुदाय को भी उनके सामने आने वाली किसी भी अप्रिय घटना की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए जागरूक  किया गया। मॉनसून से पहले मनपा  इलाके के नागरिकों को चेतावनी देते हुए बैनर लगाती है कि वे पहले से ही भूस्खलन की आशंका वाले इलाके में रह रहे हैं और उन्हें खाली करने के लिए नोटिस भी दिए जाते हैं।स्थानीय लोगो को पहाड़ी खिसकने की घटना होने पर मनपा के हेल्पलाइन लाइन  नंबर: 1916 पर तत्तकाल गुहार लगाने का निर्देश दिया।  

पहाड़ी खिसकने वाले स्थान और अब तक घटी घटनाएं 
मुंबई में 74 संवेदनशील भूस्खलन संभावित क्षेत्र हैं।  मनपा अधिकारी कई कारणों से इन इलाको में  रहने वाले लोगों को उनके घर  खाली कराने में असमर्थ होती है ।मुंबई में भूस्खलन की घटनाएं: अगस्त 2021 में  भूस्खलन की दो घटनाएं  हुई थी।दोनों पूर्वी उपनगरों में हुई थी जिसमें 29 लोगों की जान चली गई थी। माहुल भूस्खलन में 19  लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए थे  जबकि विक्रोली  सूर्य नगर इलाके में 10 लोगों की मौत हुई थी ।इसके अलावा पिछले 31 सालो मे मुंबई में भूस्खलन की घटनाओं में  310 लोगों  की जान जा चुकी है और 300 से अधिक घायल हुए हैं।मुंबई में 250 स्थानों पर भूस्खलन 74 जगहें बेहद खतरनाक हैं. जिनमे 22 हजार परिवार जान हथेली पर रखकर जी रहे हैं. 

सारंग कुर्वे सहायक कमांडेंट एनडीआरएफ: 

सारंग कुर्वे (Sarang Kurve) ने जानकारी दी कि विक्रोली और घाटकोपर में दो टीमें पहले से तैनात की गई हैं और गुरुवार को हमने विक्रोली और कुर्ला इलाके में निरीक्षण किया। यहाँ पर पहाड़ी खिसकने वाले स्थानों पर रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया।  उन्होंने बताया की कल हम कांदिवली की ओर पहाड़ी वाले क्षेत्रो में  जा रहे हैं।उन्होंने  बताया कि  हमारे सर्वेक्षण के दौरान हमें एक पुराना घर मिला जिसे पहले ही खाली करा लिया गया था, जो खतरनाक रूप से नीचे के घरों की ओर झुका हुआ था। इस स्थान के लोगो की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, हमने एहतियात के तौर पर उन घरों के निवासियों से तत्काल घर खाली करने का अनुरोध किया है।

मुंबई के कुछ भूस्खलन संभावित क्षेत्र:
--वर्षा नगर, विक्रोली पार्क साइट, घाटकोपर
--सूर्य नगर, विक्रोली
--हनुमान पाड़ा, पंचशील नगर--मुलुंड (प.)
--अमर नगर, मुलुंड (पश्चिम)
-- न्यू भारत नगर, वाशी नाका, चेंबूर
--कसाईवाड़ा हिल, कुरेशी नगर हिल रोड, चूनाभट्टी, कुर्ला (पश्चिम)
-- खिदिपाड़ा, भांडुप (पश्चिम)
-- सलामती हिल, सायन
--गिल्बर्ट हिल, अंधेरी
--रावली कैंप जलाशय, कोलीवाड़ा, सायन
--हनुमान टेकाडी, दहिसर पूर्व 
--मोहन नगर, कसाईवाड़ा, कुर्ला पूर्व 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups