मुंबई। केंद्र की बीजेपी सरकार और राज्य की शिंदे और फड़णवीस सरकार (Shinde and Fadnavis government) देश में भारी महंगाई को नजरअंदाज कर रही है और उसे कम करने के लिए कदम नहीं उठा रही है। सरकार के इस मनमानी रवैय्ये के खिलाफ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में आज मुंबई के अंधेरी वेस्टर्न रेलवे स्टेशन के सामने 'महिला आक्रोश मोर्चा' (Mahila Aakrosh Morcha) का आयोजन किया गया. इस मार्च में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. वर्षा गायकवाड़ के साथ पूर्व सांसद संजय निरुपम, विधायक असलम शेख, मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा, पूर्व विधायक मधु चव्हाण और अशोकभाऊ जाधव, मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीशा बागुल और बड़ी संख्या में मुंबई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं थी।
देश में महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के साथ-साथ दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक वस्तुओं और सब्जियों की कीमतों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इस भारी महंगाई से राज्य की आम गरीब जनता हताश हो गयी है. सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के कारण गृहणियों और महिलाओं का बजट पूरी तरह चरमरा गया है, इसलिए इस आक्रोश मोर्चा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनता महंगाई से त्रस्त होने के बावजूद सत्ता की राजनीति में व्यस्त रहने वाली शिंदे-फडणवीस सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सभी आंदोलनकारियों ने जोरदार नारे लगाए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jul 20 , 2023, 07:24 AM